गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया पति, सड़क पर पत्नी ने जमकर पीटा, देखें VIDEO

गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ाया पति, सड़क पर पत्नी ने जमकर पीटा, देखें VIDEO

Bhaskar Hindi
Update: 2018-12-06 17:33 GMT

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आपने पति-पत्नी और वो के किस्से सुने होंगे, लेकिन जब कोई पति अपनी गर्लफ्रेंड के साथ पकड़ा जाए तो क्या हाल होता है। ऐसा ही एक मामला नागपुर से सामने आ रहा है। यहां सड़क पर हुए पति-पत्नी के बीच एक हंगामे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अपने साथ बच्चा लिए है और पति और उसकी गर्लफ्रेंड को पीट रही है।

इस वीडियो में नजर आ रही महिला अपने पति को दूसरी महिला के साथ देखकर भड़क जाती है। हाथ में बच्चा लिए महिला अपने पति को जमकर कोसती है। आसपास लोगों से कहती है कि उसका वीडियो बनाए। इस दौरान अपशब्दों का भी इस्तेमाल हुआ। पति को दूसरी महिला दोस्त के साथ देखकर पत्नी ने आपा खो दिया। बीच सड़क उसने पति की महिला दोस्त से जमकर बदसलूकी की, साथ ही पति को भी भला-बुरा कहा। महिला का आरोप था कि उसके पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स हैं।

वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गोदी में अपना बच्चा उठाए महिला ने पति को काफी भला बुरा कहा। इसके बाद मामला तहसील थाने पहुंच गया। तहसील के वरिष्ठ थानेदार वैभव जाधव ने बताया कि मामला थाने आया था। दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश कर छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि आठ दिन पहले महिला का पति से विवाद हो गया था। जो अपने मायके चली गई थी। इस दौरान उसके पति ने इस बारे में चर्चा करने महिला दोस्त को बुलाया। सोमवार को जब वह महिला दोस्त के साथ दोपहिया से जा रहा था। उसी दौरान पत्नी ने अग्रसेन चौक पर पति को महिला के साथ जाते देखा और उसे रोक लिया। 

महिला अकेले नहीं थी। उसके साथ मायके के कुछ लोग भी थे। महिला के भाई ने अपने बहनोई से उस महिला के बारे में पूछा, इसी दौरान महिला अपने पति की दोस्त से बदसलूकी करने लगी। हालांकि पति ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन उसे पत्नी के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

Similar News