पत्नी ने दूसरी शादी की बात की तो चाकू से कर दिया लहूलुहान

पत्नी ने दूसरी शादी की बात की तो चाकू से कर दिया लहूलुहान

Anita Peddulwar
Update: 2021-02-23 06:14 GMT
पत्नी ने दूसरी शादी की बात की तो चाकू से कर दिया लहूलुहान

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दूसरी शादी की बात सुनकर पति इतना भड़क गया कि उसने चाकू से हमला बोल दिया। पत्नी को लहूलुहान करने वाले पति को बजाज नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना लक्ष्मी नगर में हुई है। बजाज नगर थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार किया गया है।

प्रेम विवाह के 7-8 माह बाद ही रहने लगे अलग
लक्ष्मी नगर झोपड़पट्टी निवासी इशिका विलास उईके (20) का पति सूर्यकंात दूर सिंह शाहू (30) राजीव नगर निवासी है। इशिका और सूर्यकांत अलग-अलग होटलों में काम करते हैं। करीब दो वर्ष पहले उन्होंने प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ दिनों बाद ही उनमें चरित्र संदेह और अन्य घरेलू बातों को लेकर विवाद होने लगा। आरोप है कि आए दिन इशिका से मारपीट की जाने लगी। इससे त्रस्त होकर सात-आठ महीने पहले इशिका पिता के घर आ गई और वहीं रहने लगी। इस बीच, उसने दोबारा पति के पास नहीं जाने का फैसला किया है। 

रास्ते में घेरकर किया हमला
सूर्यकांत ने इशिका को फोन किया। उसे इशिका ने यह कहते हुए उसके पास दोबारा जाने से मना किया कि वह दूसरी शादी करने वाली है। यह सुनते ही सूर्यकांत अापा खो बैठा। रविवार की रात साढ़े ग्यारह बजे जब इशिका सहेली के साथ पैदल घर जा रही थी। आरोप है कि  बीच रास्ते में सूर्यकांत ने उसे घेर लिया और पीछे से चाकू से हमला कfया। उसके पीठ में चाकू की धार लग गई। चेहरे और गाल पर भी वार किए हैं। कुल मिलाकर उसकी जान लेने की कोशिश की गई। इस बीच, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर सूर्यकांत को गिरफ्तार किया गया है। 


 
 

Tags:    

Similar News