"रामाला' काे पर्यटन की दृष्टि से करेंगे विकसित : पालकमंत्री

भूमिपूजन "रामाला' काे पर्यटन की दृष्टि से करेंगे विकसित : पालकमंत्री

Anita Peddulwar
Update: 2021-12-27 09:04 GMT
"रामाला' काे पर्यटन की दृष्टि से करेंगे विकसित : पालकमंत्री

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। ऐतिहासिक रामाला तालाब अनेक पर्यावरणीय व जलप्रदूषण जैसी समस्या की चपेट में है। इस तालाब का गहराईकरण किया गया तो एक तरह से तालाब को नवसंजीवनी मिलेगी। इस कारण तालाब के सौंदर्यीकरण पर जोर होकर पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाएगा, यह बात राज्य के मदद व पुनर्वसन मंत्री तथा जिले के पालकमंत्री विजय वडेट्टीवार ने कही।  शहर के ऐतिहासिक रामाला तालाब का गहराईकरण व सौंदर्याकरण के भूमिपूजन कार्यक्रम दौरान वे बोल रहे थे। इस समय सांसद बालू धानोरकर, विधायक किशोर जोरगेवार, जिलाधिकारी अजय गुल्हाने, इको-प्रो संस्था के अध्यक्ष बंडू धोत्रे, डॉ.सुरेश महाकुलकर, अधीक्षक अभियंता पाटील, कार्यकारी अभियंता काले प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 

गोंडराजा व भोसलेकालीन ऐतिहासिक वैभव का होगा जतन : पालकमंत्री ने कहा कि ग्रीष्मकालीन दिनों में तालाब का जायजा लिया था। उस समय  तालाब परिसर में बदबू फैली हुई थी। शहर के खराब पानी के कारण तालाब का पानी प्रदूषित था। आसपास के परिसर में रहनेवाले नागरिकों को इससे परेशानी हो रही थी। तालाब की काफी दयनीय हालत हो गई थी। इसके लिए इको-प्रो के अध्यक्ष बंडू धोत्रे ने लगातार पत्राचार किया। गोंडराजा व भोसले का इतिहास इस शहर से जुड़ा हुआ है। शहर के ऐतिहासिक वैभव को जतन करने का काम किया जाएगा। तालाब के सर्वांगीण विकास के लिए आनेवाले 3 वर्ष में करीब  60 से 70 करोड़ रुपए उपलब्ध करवाए जाएंगे।
 

Tags:    

Similar News