शाम के बाद खुली थी वाइन शॉप, नप ने की कार्रवाई  

शाम के बाद खुली थी वाइन शॉप, नप ने की कार्रवाई  

Anita Peddulwar
Update: 2020-07-24 10:27 GMT
शाम के बाद खुली थी वाइन शॉप, नप ने की कार्रवाई  

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नप क्षेत्र में शाम 6 बजे के बाद खुली  वाइन शॉप पर नप ने कार्रवाई की है।  शाम 6.30 बजे नप के उपमुख्याधिकारी आकाश सहारे का दस्ता पटेल वाइन शॉप पर पहुंचा। वाइन शॉप खुली थी। दुकान के सामने ही शराब पी रहे एक वकील को दस्ते ने पकड़ा। नप ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची, तो वकील ने उपमुख्याधिकारी व पुलिस से विवाद किया। वाइन शॉप पर नप ने 2000 हजार का जुर्माना लगाया। 10 दिन पहले भी इस शॉप पर 2 हजार का जुर्माना लगाने की जानकारी मिली है। वकील पर पुलिस ने मामला दर्ज करने की जानकारी आकाश सहारे ने दी है। वाड़ी नगर परिषद ने सोशल डिस्टेंसिग नहीं रखने वालों पर 1 लाख 52 हजार और मास्क नहीं लगाने वालों पर 1 लाख 21 हजार रुपए जुर्माना वसूला गया है। 
 

Tags:    

Similar News