‘वुमन भास्कर अवार्ड-2019’ :   9 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित हुईं महिलाएं

‘वुमन भास्कर अवार्ड-2019’ :   9 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित हुईं महिलाएं

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-09 05:19 GMT
‘वुमन भास्कर अवार्ड-2019’ :   9 विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित हुईं महिलाएं

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दैनिक भास्कर की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली महिलाओं को 9 विभिन्न श्रेणियों में  ‘वुमन भास्कर अवार्ड-2019’ से सम्मानित किया गया।  नागपुर के वसंतराव देशपांडे सभागृह में हुए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंतरराष्ट्रीय गायिका हेमा सरदेसाई और दैनिक भास्कर की डायरेक्टर नेहा अग्रवाल ने विजेताओं को सम्मानित किया। विभिन्न श्रेणियों की विजेताओं में परफॉर्मिंग आर्ट में जया गुप्ता, साहित्य में सुधा काशिव, शिक्षा में डॉ. अर्चना चौधरी, आंत्रप्रेन्योर में केतकी अर्बट, आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट में वर्षा वैभव, स्मॉल बिजनेस में शोभा लोया, सामाजिक क्षेत्र में वैशाली देशमुख, खेल में मुग्धा अग्रे, एडवेंचर में सुनीता धोटे और सर्वश्रेष्ठ महिला मंडल श्रेणी में तेजस्विनी महिला मंच शामिल हैं। नागपुर दामिनी स्क्वॉड की प्रमुख शुभदा शंखे और जयश्री खरे को विशेष श्रेणी में सम्मानित किया गया।  

कुंदन होंगी महिला व बाल विकास विभाग की नई सचिव
प्रदेश सरकार के महिला व बाल विकास विभाग की नई सचिव आईए कुंदन होंगी। जबकि एजे सुभेदार को एमआईडीसी का सह सचिव बनाया गया है। सुभेदार अब तक नगर विकास विभाग में सहसचिव पद पर कार्यरत थे।

Tags:    

Similar News