UP: संभल में गैंगरेप का विरोध करने पर महिला को मंदिर में जिंदा जलाया

UP: संभल में गैंगरेप का विरोध करने पर महिला को मंदिर में जिंदा जलाया

Bhaskar Hindi
Update: 2018-07-15 03:17 GMT
UP: संभल में गैंगरेप का विरोध करने पर महिला को मंदिर में जिंदा जलाया


डिजिटल डेस्क, संभल। उत्तर प्रदेश में एक बार फिर महिला के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। संभल जिले में कुछ दबंगों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया, जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जिंदा जला दिया। फिलहाल अभी तक सभी आरोपी फरार हैं।

 

 

दिल दहलाने वाली यह घटना संभल के राजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां गांव के ही पांच लोगों पर गैंगरेप के बाद मर्डर करने का आरोप लगाया गया है। शिकायत के मुताबिक 35 वर्षीय महिला के साथ पांच लोगों ने पहले दुष्कर्म किया जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे मंदिर की यज्ञशाला में जिंदा जला दिया। 

 



जानकारी के मुताबिक महिला के दो बच्चे हैं। उसका पति गाजियाबाद में मजदूरी का काम करता है। शनिवार देर रात जब महिला घर पर सो रही थी, तभी कुछ लोग जबरदस्ती उसके घर में घुस गए और गैंगरेप किया। महिला के पति ने बताया, दुष्कर्म के बाद घटना की जानकारी देने के लिए उसकी पत्नी ने डायल 100 को कॉल किया, लेकिन कॉल का कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पीड़िता ने अपने चचरे भाई को फोन किया और आपबीती बताई। जब तक चचेरा भाई महिला के अन्य परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दे पाता, पांचों आरोपी फिर से घर में घुस आए और महिला को घसीटते हुए पास में स्थित मंदिर में ले गए और मंदिर की यज्ञशाला में उसे जिंदा जला दिया।

 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया महिला के लास्ट फोन कॉल की क्लिप भी मिली है, जिसमें वह अपने चचेरे भाई से बात कर रही है। इस फोन कॉल के दौरान महिला ने पांचों आरोपियों का नाम भी लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

Similar News