नवविवाहिता की मौत, मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

नवविवाहिता की मौत, मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

Bhaskar Hindi
Update: 2018-03-21 08:54 GMT
नवविवाहिता की मौत, मायकेवालों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप

डिजिटल डेस्क दमोह नरसिंहगढ़ । देहात थाना अंतर्गत नरसिंहगढ़ चौकी क्षेत्र के ग्राम सीतानगर में सोम-मंगल की दरम्यिानी रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले को लेकर महिला के मायके पक्ष ने मृतिका तमन्ना के ससुराल पक्ष पर षडय़ंत्र रखते हुये हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
                                         जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार तमन्ना पति चंद्रभान जोशी 26 साल की मंगलवार की सुबह घर शव पड़ा पाया गया। महिला के गले में फंदे का निशान के साथ शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे। पुलिस द्वारा मामले की जांच के लिये एफएसएल प्रभारी किरण सिंह सहित पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला जांच में लिया है और शव का पंचनामा व पोस्टमार्टम कराया। इस संबंध में देहात थाना प्रभारी विजय मिश्रा ने बताया कि मृतिका का विवाह 2008 में हुआ था और उसके पति चंद्रभान को शराब की लत होने व महिला के साथ मारपीट कर परेशान किये जाने की बात सामने आई है हालांकि मौत के असली कारणों का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद हो सकेगा। मामले को लेकर महिला के मायके पक्ष ने मृतिका तमन्ना के ससुराल पक्ष पर षडय़ंत्र रखते हुये हत्या किये जाने का आरोप लगाया है।
                घरेलू विवाद पर महिला ने गर्दन पर मारी ब्लेड- देहात थानांतर्गत सागर नाका चौकी क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक महिला ने खुद की गर्दन पर ब्लेड मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार विनिता पत्नि दीपक शिल्पी 25 वर्ष का मंगलवार ने परिवार में हुए किसी विवाद को लेकर अपने गले में धारधार ब्लेड से कई बार किए। घटना में गंभीर रुप से घायल महिला को इलाज हेतु जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है और विवाद के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

Similar News