तेज रफ्तार भागती बाइक से गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत

तेज रफ्तार भागती बाइक से गिरी महिला, उपचार के दौरान मौत

Bhaskar Hindi
Update: 2019-05-05 11:58 GMT
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!

डिजिटल डेस्क, टीकमगढ़। थाना बल्देवगढ़ के गांव तालमऊ पेट्रोल पम्प के पास तेज रफ्तार जा रही बाइक से गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्देवगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंपा है।प्राप्त जानकारी अनुसार थाना बुडेरा अन्तर्गत गांव भैरा निवासी सुशीला पत्नी ढिम्मा अहिरवार उम्र 60 बर्ष गुरूवार शाम 6 बजे के लगभग अपनी रिशतेदारी में जा रहे थे। तालमऊ गांव में पेट्रोल पम्प के पास बाइक अनियंत्रित होने से सुशीला बाइक से नीचे गिर गई थी। गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आई थी। घायल अवस्था में महिला को तत्काल ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बल्देवगढ़ में भर्ती कराया गया था। जहां से डॉक्टरों द्वारा गंंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रैफर किया गया था। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया है। डॉक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

ड्राईवर सहित 5 लोग घायल
झांसी-टीकमगढ मार्ग पर जा रहे तेज रफ्तार बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया है। जिसमें सवार 5 लोग घायल हुए है। जिसमें बोलेरो वाहन के चालक को गंभीर चोटें आई है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।    प्राप्त जानकारी अनुसार टीकमगढ़ से शिशुरोग विशेषज्ञ डॉ. पीएल विश्वकर्मा, अनवर खान एसएनसीयू बार्ड, शीतल पटवारी सहित एक अन्य पटवारी एवं बुलेरो चालक एक निजी काम से झांसी की तरफ जा रहे थे। कि अचानक झांसी रोड़ पर पारागढ़ के पास बुलेरो बाहन अनियंत्रित होकर पेड से टकरा गया है। जिसमें बुलेरो चालक को हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई है। साथ ही सवार शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पीएल विश्वकर्मा, एसएनसीयू बार्ड में पदस्थ अनवर खान, पटवारी शीतल सहित एक अन्य पटवारी को भी चोटें आई है। जिन्हे तत्काल ही जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Tags:    

Similar News