जटिल ऑपरेशन के बाद जन्मी पांच किलो की बच्ची, प्रसूता ने डॉक्टर्स से कहा- थैंक्स

जटिल ऑपरेशन के बाद जन्मी पांच किलो की बच्ची, प्रसूता ने डॉक्टर्स से कहा- थैंक्स

Tejinder Singh
Update: 2018-11-27 14:59 GMT
जटिल ऑपरेशन के बाद जन्मी पांच किलो की बच्ची, प्रसूता ने डॉक्टर्स से कहा- थैंक्स

डिजिटल डेस्क, पुणे। खराड़ी स्थित मदरहुड अस्पताल में एक महिला ने पांच किलो की बेटी को जन्म दिया। महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। जिसे प्रसूती के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। हालांकि जन्म से अधिक वजन हाेनेवाले बच्चे को चिकित्सा क्षेत्र में मैक्रोसॉमिक कहते हैं। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहिता गोयल ने बताया कि सामान्य रूप से नवजात का वजन ढाई से तीन किलो तक होता है, लेकिन खराड़ी निवासी गरीमा श्रीवास्तव की बच्ची पांच किलो से अधिक वजन की हैं। 

प्रसूति के पहले महिला का वजन 105 किलो था, जो काफी चिंता की बात थी। प्रसूति करना अस्पताल के लिए मानो किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं थी। बच्चे का वजन अधिक होने के कारण सिजेरियन भी तय था। गर्भावस्था के नौ महीने पूरे होने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन करते समय बच्चे का सिर गर्भाशय में बाहर की ओर झुका था। जटिल स्थिति देखते हुए बच्चे को बाहर निकालना मुश्किल था, लेकिन ऑपरेशन कामयाब हुआ। अब मां और बच्चे की हालत अच्छी है। सामान्य वजन से अधिक वजन होनेवाले बच्चे अक्सर भारत में नहीं जन्म लेते। इसलिए गरीमा की बच्ची के जन्म को दुर्लभ कहा जा सकता है। 

बच्ची की मां गरीमा ने कहा कि बच्ची को गोद में लेकर बहुत खुशी हुई है। अस्पताल की डॉ. मोहिता और उनके सहयोगियों की शुक्रगुजार हैं। उनके कारण  बिना कोई समस्या बच्ची सही सलामत जन्म ले सकी है।

Similar News