सरकारी अस्पताल में एक महिला ने दिया चार बेटियों को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य

सरकारी अस्पताल में एक महिला ने दिया चार बेटियों को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य

Tejinder Singh
Update: 2018-08-26 10:29 GMT
सरकारी अस्पताल में एक महिला ने दिया चार बेटियों को जन्म, जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य

डिजिटल डेस्क, यवतमाल। वसंतराव नाईक अस्पताल में रविवार दोपहर एक साथ चार बेटियों ने जन्म लिया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के मुताबिक चारों नवजात और उनकी मां बिल्कुल स्वस्थ्य हैं। चार बेटियों के जन्म देने वाली महिला का नाम राणी प्रमोद राठौड बताया जा रहा है। जो दारव्हा की रहने वालीं हैं। इससे पहले महिला को 27 जून को शिवसेना रुग्णसेवक विक्की पोरटकर और पवन शेन्द्रे ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिवार की आर्थिक स्थिती ठीक नहीं थी। जिसके कारण महिला का पति सरकारी अस्पताल स्थित शिवसेना के मातोश्री प्रतीक्षालय में रहता था।

अस्पताल में कुछ दिनों से जारी था इलाज
जब महिला गर्भवती थी तो डॉक्टरों ने उसे अस्पताल भर्ती होने के लिए कहा था। आर्थिक स्थिती ठीक नहीं होने के कारण महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वो देड़ महिले से ज्यादा भर्ती रही। महिला अस्पताल के वार्ड नंबर 6 में भर्ती थी। रविवार सुबह दर्द उठने पर उसे प्रसूती वर्ड में लाया गया। जहां दोपहर साढ़े 12 बजे महिला ने चार बेटियों को जन्म दिया।

चारों बच्चियों की हो रही देखभाल
अस्पताल में चारों बच्चियों की देखभाल की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि जच्चा और बच्चे ठीक हैं। हालांकि अभी उन्हें थोड़े समय तक देखरेख में रखा जाएगा। डॉक्टरों की टीम बच्चियों की नियमित जांच कर देखभाल में जुटी है।

Similar News