महुआ फूल बिनने गई  महिला बाघ का शिकार बनी

महुआ फूल बिनने गई  महिला बाघ का शिकार बनी

Anita Peddulwar
Update: 2020-05-02 15:18 GMT
महुआ फूल बिनने गई  महिला बाघ का शिकार बनी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शनिवार को जंगल में महुआ फूल बिनने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। जिसके बाद महिला की मौत हो गई है। पवनी वनपरिक्षेत्र अंतर्गत हुई इस घटना के बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला  का नाम जनबाई वामन मोहदरकर (58) है। वन विभाग ने मृतक के परिवार को 25 हजार रुपये की तत्काल रूप से मदद की है। याद रहे इससे पहले भी विदर्भ के जंगलों में महुआ फूल बिनने गये मजदूरों की बाघ के अटैक के कारण मौत की घटनाएं हुई है। लगातार बढ़ता लॉकडाउन जंगलों में इंसानों की घुसपैठ को कम कर रहा है। जिससे वन्यजीव अपनी हदे छोड़ बाहर निकलते जा रहे हैं। यही घटना का कारण बन रहे हैं। हालांकि इस संदर्भ में वन विभाग ने कई ग्राम निवासियों को कई सूचनाएं जारी की है। लेकिन ग्राम निवासी इन सूचना को नजरअंदाज करते दिख रहे हैं।

मृतक महिला खातखेडा ग्राम की निवासी है। घटना के दिन वह सुबह अकेली ही जंगल की ओर गई थी। घटनास्थल पर वह अकेली ही मौजूद थी। झाड़ियों में छुपकर बैठे बाघिन ने अचानक उस पर हमला कर दिया जिससे उसकी जगह पर ही मौत हो गई। महिला काफी देर तक घर नहीं लौटने से उसका बेटा अपने एक दोस्त के साथ जंगल परिसर में गया जहां उसे महिला मृत दिखाई दी। बाघिन को इंसानों के आने की भनक लगते ही वह वहां से भाग गई। घटना की जानकारी गांववालों को मिलते ही वन विभाग को इसके बारे में बताया गया, जिसके बाद महिला का शव पवनी के ग्रामीण अस्पताल में शवविच्छेदन के लिए भेजा गया है। वन विभाग ने ग्राम निवासियों को सुबह के वक्त जंगल में न जाने की अपील की है। वही महुआ फूल बिनने के लिए जाते वक्त समूह में जाने को कहा है। ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Tags:    

Similar News