चेन स्नैचर से भिड़ कर महिला ने बनाया वीडियो, आरोपी पकड़ाया

चेन स्नैचर से भिड़ कर महिला ने बनाया वीडियो, आरोपी पकड़ाया

Anita Peddulwar
Update: 2019-03-25 06:00 GMT
चेन स्नैचर से भिड़ कर महिला ने बनाया वीडियो, आरोपी पकड़ाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  किसी भी घटना को कैद करने में मोबाइल फोन बड़े काम आ सकते हैं।  समय सूचकता दर्शाते हुए एक महिला चेन स्नैचर से भिड़ गई और उसका वीडियो बना लिया जिसके सहारे आरोपी को दबोच लिया गया। घटना यशोधरा थानांतर्गत की है।  बताया जाता है कि महिला ने आरोपी से लड़ते हुए वीडियो तो बना लिया लेकिन आरोपी भागने में सफल रहा। बाद में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर वीडियो से सहारे जांच कर स्नैचर को पकड़ा लिया है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित 27 वर्षीय महिला यशोधरा नगर थाना क्षेत्र में रहती है। वह ब्यूटीपार्लर में काम करती है।  दोपहर में घर के सामने जब वह अपनी सहेली से फोन पर बातें कर रही थी, तभी पीछे से आए नकाबपोश स्नैचर ने महिला के गले से चेन छीनकर भागने की कोशिश की, लेकिन महिला ने साहस दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। इस  बीच छीना-झपटी के दौरान स्नैचर ने महिला से छेड़छाड़ भी की। महिला का शोर सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग जमा होने लगे, तो पकड़े जाने के डर से आरोपी फरार होने में सफल हो गया। भागते समय महिला ने अपने मोबाइल में आरोपी का वीडियो भी बनाया है। जांच-पड़ताल में यह वीडियो पुलिस के काम आया है। पुलिस को दी गई जानकारी में महिला ने पुलिस के पास संदेह जताया कि आरोपी के पहनावे से वह उसकी सहेली का पड़ोसी लग रहा था, क्योंकि आरोपी भले ही नकाबपोश था, लेकिन उसकी कद-काठी और पहनावे से वह सहेली का पड़ोसी लग रहा था। इस आधार पर जब पुलिस ने आरोपी के घर दस्तक दी, तो वह घर से गायब था। इससे पुलिस का भी संदेह यकीन में बदल गया। बाद में  रात में आराेपी को गिरफ्तार कर लिया गया।  

इधर गांव जाना पड़ा महंगा  नकद व गहने चोरी
हुड़केश्वर थानांतर्गत गावंडे ले-आउट निवासी प्रभाकर जावरकर किसी कार्य के चलते बुधवार 20 मार्च को बाहरगांव गए हुए थे। इस बीच शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपी ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी में रखी चाबी से लॉकर खोलकर नकद 20 हजार व सोने के आभूषण ऐसे कुल 71 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया। जब प्रभाकर वापस लौटे तो घटना का खुलासा हुआ। फरियादी की शिकायत पर हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। जांच जारी है।
 

Tags:    

Similar News