फेसबुक पर पार्टनरशिप का ऑफर देकर महिला ने ठगे 55 लाख

फेसबुक पर पार्टनरशिप का ऑफर देकर महिला ने ठगे 55 लाख

Bhaskar Hindi
Update: 2017-07-06 12:27 GMT
फेसबुक पर पार्टनरशिप का ऑफर देकर महिला ने ठगे 55 लाख

डिजिटल डेस्क, मुंबई। फेसबुक पर अनजान महिला से दोस्ती ठाणे के एक व्यापारी को मंहगी पड़ गई। महिला ने व्यापार में भागीदार बनाने के नाम पर व्यापारी से 55 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी महिला ने खुद को लंदन में रहने वाली पशु चिकित्सक बताया था। पुलिस को शक है कि महिला का दावा झूठा है। वह ठगी करने वाले गिरोह का हिस्सा हो सकती है।

अंबरनाथ इलाके में रहने वाले कपड़ों के व्यापारी चंद्रशेखर मल्होत्रा (बदला हुआ नाम) ने बताया है कि इसी साल जून महीने में उनकी जेन्ट स्कॉट नाम की महिला से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। स्कॉट ने बताया कि, पशुचिकित्सक के साथ-साथ वह एक कंपनी में पर्चेंजिंग मैनेजर भी है, जो भारत में दवाइयां बनाने के लिए विभिन्न बीजों का व्यापार करती है।

स्कॉट ने मेहरोत्रा को बिजनेस में भागीदारी पर 70 फीसदी मुनाफे का लालच दिया। उसने बताया कि शुरुआत में 55 लाख रुपए का निवेश करना पड़ेगा, लेकिन बाद में मुनाफा ही मुनाफा है। उसने बताया कि बीज भारत में ही काम करने वाले दूसरे डीलरों को सप्लाई करने हैं। औपचारिकता पूरी करने के नाम पर मल्होत्रा की अलग-अलग लोगों से बात भी कराई गई, जिससे उनका भरोसा बढ़ गया। उनसे ऑनलाइन 55 लाख रुपए जमा करा लिया गया।

डॉक्टर टोनी रिचर्ड नाम के एक शख्स का फोन नंबर दिया गया। कहा गया कि रिचर्ड भारत आएगा और यहां के डीलरों से उनका परिचय कराएगा, लेकिन जब कोई नहीं आया तो मल्होत्रा ने रिचर्ड के नंबर पर फोन किया। फोन उठाने वाले ने कहा कि उसे दोबारा फोन न करें। इसके बाद फोन बंद कर दिया गया। ठगी का एहसास होने के बाद उन्होंने शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Similar News