सीएम फडणवीस को मिला ‘यंग लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान

सीएम फडणवीस को मिला ‘यंग लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान

Tejinder Singh
Update: 2018-11-25 14:48 GMT
सीएम फडणवीस को मिला ‘यंग लीडर ऑफ द ईयर’ का सम्मान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक समाचार चैनल की तरफ से ‘यंग लीडर ऑफ द ईयर" सम्मान प्रदान किया गया है। इस साल का युवा राजनीतिज्ञ नेतृत्व के रूप में मुख्यमंत्री को यह पुरस्कार दिया गया। इस सम्मान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे जनसेवा के लिए और अधिक परिश्रम करेंगे। समाचार चैनल की तरफ से आयोजित ‘जश्न-ए यंगिस्तान 2018" पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम विभिन्न क्षेत्रों में यादगार काम करके देश का नाम ऊंचा करने वाले युवाओं को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।

इस पुरस्कार समारोह के लिए मुख्यमंत्री दिल्ली नहीं जा पाए थे। फडणवीस पुणे से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के सबसे ज्यादा युवा भारत देश में बसते हैं। देश के नागरिकों के औसत आयु के अनुसार विचार किया गया तो साल 2020 में जपान में लोगों की औसत आयु लगभग 48 वर्ष, पूर्व यूरोप में 44 वर्ष, पश्चिम यूरोप में 41 वर्ष, अमेरिका में 39 वर्ष, चीन में 37 वर्ष होगी। जबकि वहीं उस समय भारत में नागरिकों  औसत आयु मात्र 29 साल होगी।

दुनिया की सारी युवा शक्ति भारत में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से देश आगे बढ़ रहा है। हमारी परिकल्पना है कि भारत विश्व के मार्गदर्शक के तौर काम करे। यह युवा शक्ति हमें उस स्थान तक पहुंचा सकती है।

 

Similar News