तलाकशुदा महिला के घर में रह रहे युवक ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

तलाकशुदा महिला के घर में रह रहे युवक ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

Anita Peddulwar
Update: 2019-01-24 05:31 GMT
तलाकशुदा महिला के घर में रह रहे युवक ने बेटी के साथ किया दुष्कर्म

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लिव इन रिलेशनशिप में रहे रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका की बेटी को ही हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रितेश पडगलवार (36) पीड़ित युवती की मां के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता है। उसने महिला की 19 वर्षीय बेटी को घर में अकेली देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यह बात महिला के ध्यान में आने पर उसने बेटी से पूछताछ की, तो मामले का खुलासा होने पर रितेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

6 माह से साथ रह रहा था
 पुलिस के अनुसार आरोपी रितेश विवाहित है। वह पहले गड्डीगोदाम क्षेत्र में रहता था। बाद में वह जरीपटका क्षेत्र के  हुडको कॉलोनी में रहने लगा। उसका कैटरिंग का व्यवसाय है। इस व्यवसाय के कारण उसकी जरीपटका क्षेत्र में रहने वाली  एक महिला से पहचान हो गई। महिला का पति उसे छोड़कर चला गया है। महिला अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ रहती है।  रितेश ने युवती के घर में आना-जाना शुरू कर दिया। बाद में उसने युवती की मां से दोस्ती कर ली। उसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गया। युवती को आरोपी की नीयत में खोट आने का अंदेशा हो गया था। वह मां से कुछ नहीं बोल पा रही थी। वह उसके घर में आकर रहने लगा था। वह करीब 6 माह तक युवती के घर में रहा। 

अक्सर छेड़खानी करता था
रितेश को शराब पीने की लत थी। उसकी नजर युवती पर थी, जिससे उसके साथ छेड़खानी करता था। मां को बताने पर उसे यह बात बुरी लग सकती है। यह सोचकर युवती खामोश रहती थी। इसी खामोशी के कारण रितेश का मनोबल बढ़ने लगा था। वह रात में कई बार युवती के करीब जाने की कोशिश कर चुका था। मां के डर के कारण यह बात युवती ने नहीं बताई। मंगलवार को दोपहर में युवती घर में अकेली थी। मां काम पर चली गई थी। इस दौरान रितेश घर में बाहर से आया और युवती को बेडरूम में पानी लेकर बुलाया। युवती के कमरे में दाखिल होने के बाद उसने युवती से शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। युवती के इनकार करने पर उसने उसके साथ मारपीट कर जबरन दुष्कर्म किया।  

ऐसे उजागर हुआ मामला 
दुष्कर्म करने के बाद रितेश ने घटना के बारे में किसी को कुछ बताने पर मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी थी, जिससे युवती डर गई थी। बेटी को खामोश देखकर मां ने उससे कारण पूछा, तो वह कुछ नहीं कहकर बात को टाल दी। युवती की सहेली जब घर आई तब वह फूट-फूट कर रो पड़ी और रितेश की करतूत के बारे में बताई। युवती ने सहेली से कहा कि यह बात मां को बताई होती, तो उसकी मां उसे ही डांट फटकार लगाती। इस डर से मां को वह नहीं बता पाई। उसके बाद सहेली ने युवती की मां को घटना के बारे में बताया। उसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 
 

Similar News