युवा अपनी कल्पनाओं को पंख दें, सरकार देगी साथ : नितिन गडकरी

युवा अपनी कल्पनाओं को पंख दें, सरकार देगी साथ : नितिन गडकरी

Tejinder Singh
Update: 2018-11-04 11:48 GMT
युवा अपनी कल्पनाओं को पंख दें, सरकार देगी साथ : नितिन गडकरी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितीन गडकरी ने कहा कि युवाआें को आर्थिक व व्यावसायिक दृष्टि से पूरिपूर्ण संशोधन कर अपनी कल्पनाआें को पंख देना चाहिए। ऐसे नए संशोधक व बिजनेस मॉडल को सरकार पूरा साथ देगी। गडकरी VNIT में आयोजित स्टार्टअप यात्रा के ग्रैंड फिनाले के समापन पर मार्गदर्शन कर रहे थे।

तेल निर्माण का उत्तम विकल्प होगा बांबू
गडकरी ने कहा कि नई कल्पना साकार करने से बिजनेस मॉडल सफल होगा। संशोधित उत्पाद को मार्केट मिला, तो उत्पाद निर्माण को महत्व प्राप्त होता है। नई कल्पना, ज्ञान, उद्यमी वृत्ति व मार्केट से उत्पादित वस्तु का मूल्य तय होता है। संशोधन केवल संशोधन तक सीमित न रहकर इससे अर्थाजन कैसे होगा, यह भी सोचना चाहिए। हर उत्पाद का संशोधन करते समय उससे आय मिलेगी या नहीं, इसका भी विचार करना चाहिए। आगामी समय में बांबू तेल निर्माण का उत्तम विकल्प बन सकता है। इससे तैयार होनेवाले मिथेनॉल का बसों में ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।

VNIT से ऐसी कल्पना व संशोधन सामने आने चाहिए। लघु उद्यमी रोजगार भी उपलब्ध करा सकते हैं। स्टार्टअप यानी उद्यमी मार्केट को गति दें सकते हैं। महाराष्ट्र राज्य नाविण्यता सोसायटी, स्टार्ट अप इंडिया व इंडस्ट्रियल पॉलिसी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्टार्टअप यात्रा राज्य भर में भ्रमण की। राज्य की यात्रा पूरी करने के बाद कई संशोधक व नए बिजनेस मॉडल इससे जुडे। मंच पर प्रमुखता से पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, कौशल विकास विभाग के सचिव असीम गुप्ता, VNIT के अध्यक्ष विश्राम जामदार, VNIT के निदेशक प्रमोद पडोले उपस्थित थे।

अभिनंदन पाटील स्टार्टअप हीरो
स्टार्टअप यात्रा ने राज्य के 26 जिलों में 31 दिन का सफर पूरा किया। वैन स्टॉप, बूट कैंप व ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से 2 हजार से ज्यादा युवा संशोधकों ने पंजीयन किया। 309 नए संशेाधकों का स्टार्टअप यात्रा में चयन हुआ। उसमें से 19 संशोधकों काे केंद्रीय मंत्री गडकरी के हाथों पुरस्कृत किया गया। अभिनंदन पाटील स्टार्टअप हीरो बने। उन्हें एक लाख का पुरस्कार दिया गया। 

Similar News