भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष

पन्ना भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष

Sanjana Namdev
Update: 2022-11-26 09:01 GMT
भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष

पन्ना। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों मध्य प्रदेश मेंं हो रही है। जिसमें शामिल होने के लिए जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी के नेतृत्व में पन्ना विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ पटेरिया, युवा नेता अरविंद राय और रवि यादव शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। आज इस यात्रा के दौरान उन्होंने अखिल भारतीय युवक कांग्रेस के अध्यक्ष व्ही.बी. श्रीनिवासन से सौजन्य मुलाकात की। युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री अवस्थी ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में भारी तादाद में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता व आमजन शामिल होकर इस यात्रा को सफल बना रहे हैं। 
 

Tags:    

Similar News