युकां के जिला महासचिव रोहित देशमुख की कार दुर्घटना में मृत्यु, पांच घायल 

अमरावती युकां के जिला महासचिव रोहित देशमुख की कार दुर्घटना में मृत्यु, पांच घायल 

Anita Peddulwar
Update: 2022-03-14 09:07 GMT
युकां के जिला महासचिव रोहित देशमुख की कार दुर्घटना में मृत्यु, पांच घायल 

डिजिटल डेस्क, दर्यापुर / टाकरखेडा संभू (अमरावती)। भातकुली ताहसील के टाकरखेड़ा संभु निवासी युवक कांग्रेस के जिला सचिव रोहित अजय देशमुख की कार दुर्घटना में मौत हो गई। दुर्घटना शनिवार रात 12.30 बजे दौरान अमरावती से दर्यापुर मार्ग के बीच आराला के पास घटी। उनकी उम्र 27 साल थी। रोहित स्वतंत्रता के बाद पहली लोकसभा के सांसद केजी देशमुख के नाती व जिला परिषद के पूर्व सभापति सथा विद्यमान सदस्य जयंतराव देशमुख के पोते थे। उनके पिता अजय देशमुख टाकरखेड़ा संभु ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच थे। वे अपने परिवार का राजनीतिक उत्तरदायित्व निभाते हुए जिले के युवक कांग्रेस के महासचिव पद तक पहुंचे थे। घटना के बाद से ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस उसकी खोजबीन में लगी हुई है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल पाया है।

पालकमंत्री के थे करीबी : जानकारी के मुताबिक अकोला स्थित युवक कांग्रेस के कार्यक्रम को संपन्न कर अमरावती की ओर लौट रहे थे। इस दौरान दर्यापुर के पास उनकी कार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। कार में उनके साथ सवाल अन्य पांच लोग इस दुर्घटना में घायल हो गए। रोहित पालकमंत्री व महिला व बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर के करीबी माने जाते थे। उनकी अचानक हुई मौत से जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं मंम शोक की लहर दौड़ पड़ी।  रोहित देशमुख का रविवार शाम अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान रुक्मिणी नगर स्थित घर से निकाली गई।

Tags:    

Similar News