अनावरण: 2024 केटीएम आरसी 390, आरसी 200 और आरसी 125 हुई ग्लोबली अनवील, नए रंग में आई नजर

2024 केटीएम आरसी 390, आरसी 200 और आरसी 125 हुई ग्लोबली अनवील, नए रंग में आई नजर
  • RC 390 में दो नई कलर स्कीम शामिल की गई हैं
  • RC 390 एक स्टब्बी, मैट बैक एग्जॉस्ट के साथ आता है
  • मैकेनिकल तौर पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ऑस्ट्रियाई मोटरसाइकिल निर्माता कंपनी केटीएम ने वैश्विक स्तर पर नई 2024 KTM RC रेंज को अनवील कर दिया है। इसमें नई आरसी 390, आरसी 200 और आरसी 125 शामिल हैं। सभी आरसी मॉडल अब दो नए कलर ऑप्शन के साथ-साथ ब्लैक-आउट इंडीकेटर्स के साथ आते हैं। नए कलर में नारंगी और नेवी ब्लू को शामिल किया गया है। जबकि, RC 390 एक स्टब्बी, मैट बैक एग्जॉस्ट के साथ आता है।

यहां बता दें कि, 2024 KTM RC 390 में दो नई कलर स्कीम को शामिल किया गया है। इनमें ऑरेंज ऑन ब्लू और ऑरेंज ऑन ब्लैक ऑप्शन मिलते हैं। दोनों ही मोटरसाइकिल सिग्नेचर ऑरेंज फ्रेम के साथ आती हैं। जबकि, सबसे किफायती RC 125 में नए काले और नारंगी और ब्लू और नारंगी रंग के पैलेट दिए गए हैं। दोनों रंग विकल्प चमकदार काले पहियों और फ्रेमों और गहरे रंग की स्क्रीन के साथ आते हैं।

सभी मॉडल की जानकारी

पहला KTM का सिग्नेचर ऑरेंज रंग है, जिसमें ब्लैक लिवरीज़ और हाइलाइट्स हैं। इसमें फ्यूल टैंक आधा ऑरेंज और आधा ब्लैक में बंटा नजर आ रहा है। यह ब्लैक फ्रंट फेंडर और ब्राइट ऑरेंज मेटल अलॉय व्हील के साथ आती है जो बाइक को आकर्षत बनाते हैं।

दूसरा बेस नेवी ब्लू (390 ड्यूक के समान) है, जिसमें नारंगी रंग के साथ सफेद रंग की फेयरिंग पर आरसी ब्रांडिंग की गई है। इसके फ्यूल टैंक और फ्रंट फेंडर पूरी तरह नीले रंग के हैं जबकि अलॉय व्हील काले रंग के दिए गए हैं।

KTM RC 200 को दो नए रंग विकल्प मिलते हैं, लेकिन उनमें से किसी में भी बेस कलर के रूप में KTM का सिग्नेचर ब्लू नहीं है। RC 200 का फ्रेम आधा काला और आधा नारंगी है। इसका अंडरबेली एग्जॉस्ट इसे अपने दोनों मॉडल से अलग करता है।

इंजन और पावर

RC रेंज में मैकेनिकल तौर पर कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बता दें कि, 390 Duke के अपग्रेडेड 399cc इंजन के साथ नई RC 390 का बेसब्री से इंतजार था। लेकिन माना जा रहा है कि, केटीएम आरसी 390 के लिए 2025 में 399 सीसी इंजन की शुरूआत कर सकती है।

Created On :   3 Feb 2024 12:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story