SUV: लग्जरी कूपे 2020 BMW X6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत  

BMW X6 third generation launch in India, know price
SUV: लग्जरी कूपे 2020 BMW X6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत  
SUV: लग्जरी कूपे 2020 BMW X6 भारत में लॉन्च, जानें कीमत  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी कार निर्माता BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने भारतीय बाजार में थर्ड-जेनरेशन X6 (एक्स 6) कूपे SUV को लॉन्च कर दिया है। देखने में काफी बोल्ड और स्टाइलिश है। इसमें कंपनी ने कई सारे बदलाव किए हैं और अब यह अधिक पावरफुल है। इस कार को सभी BMW डीलरशिप्स के जरिए बुक कराया ​जा सकता है। इसे दो वेरिएंट xLine और M Sport में लॉन्च किया गया है। दोनों ही वेरिएंट्स की कीमत 95 लाख रुपए है।

बता दें कि BMW X6 को 2020 की शुरुआत में लॉन्च किया जाना था, लेकिन लेकिन संक्रमण के प्रकोप के चलते कार निर्माता ने इसकी लॉन्च में देरी करने का फैसला किया। फिलहाल यह लॉन्च हो गई है, आइए जानते हैं इस शानदार एसयूवी के बारे में...

Toyota ने सभी मॉडल के बढ़ाए दाम, Innova Crysta की इतनी बढ़ी कीमत

कलर
BMW X6 को 9 कलर स्कीम के साथ पेश किया गया है। इसमें रिवरसाइड ब्लू मेटैलिक, कार्बन ब्लैक, मैनहट्टन मेटैलिक, आर्टिक ग्रे, मिनरल व्हाइट, फ्लेमेंको रेड ब्रिलियंट इफेक्ट, सोफिस्टो ग्रे ब्रिलिएंट इफेक्ट, ब्लैक नीलम और अल्पाइन व्हाइट शामिल है। इसके अलावा पेंटवर्क में टैन्जनाइट ब्लू मेटैलिक और बीएमडब्ल्यू इंडीविजुअल अमेट्रिन मेटैलिक रंग का ऑप्शन भी उपलब्ध है।

मिलेंगे ये फीचर्स
इस कार में कंपनी ने BMW लेजर लाइट, BMW हेड-अप डिस्प्ले, कंफर्ट एक्सेस, पैनोरामिक ग्लास रूफ लॉन्ज, क्राफ्टेड क्लेरिटी ग्लास एप्लिकेशन और एम्बिएंट एयर पैकेज जैसे फीचर्स ऑप्शनल रेंज के साथ दिए गए हैं। एंटरटेनमेंट के लिए इसके रियर सीट में एंटरटेनमेंट प्रोफेशनल और Harman Kardon सराउंड साउंड सिस्टम दिया है। कंपनी डिस्टिंक्ट पेंट जॉब्स और ट्रिम विकल्प दे रही है जिसके चलते नई BMW X6 को अपने अनुसार कस्टमाइज कर सकते हैं।

Toyota Fortuner का नया अवतार आया सामने, कंपनी ने किए ये बड़े बदलाव

इंजन और पावर
नई कार X6 कूपे को दो वेरिएंट- xLine और M Sport में पेश किया गया है। इसमें 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 340 PS का पावर और 450 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक गियरबॉक्स उपलब्ध कराया गया है। इस कार में BMW कार Xड्राइव फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया गया है। जिसकी मदद से इंजन कार के सभी व्हील्स में पावर पहुंचता है। यह कार सिर्फ 5.5 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। 

डायमेंशन
2020 BMW X6 आकार में पहले की तुलना में बड़ी है। इसकी लंबाई 26 mm, चौड़ाई 15 mm और व्हीलबेस 42 mm तक बढ़ाया गया है। इसी के साथ अब ऊंचाई भी 6mm तक कम हो गई है। इस कार में 20 इंच के हल्के अलॉय व्हील भी दिए गए हैं। 

Created On :   11 Jun 2020 9:44 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story