- दिल्ली में 6 दिन का लॉकडाउन लागू, 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक रहेगा जारी
- कोरोनाः दिल्ली के अस्पतालों में हालत खराब, ICU के सिर्फ 42 बेड उपलब्ध
- दिल्ली: 22 अप्रैल से AIIMS में ओपीडी बंद रहेगी
- IPL 2021: CSK ने RR को दी करारी शिकस्त, अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंची
- रिपोर्ट: राष्ट्रीय स्तर पर एक महीने के ‘लॉकडाउन’ से जीडीपी में हो सकता है दो प्रतिशत नुकसान
Price Hike: Toyota ने सभी मॉडल के बढ़ाए दाम, Innova Crysta की इतनी बढ़ी कीमत

हाईलाइट
- Toyota द्वारा बढ़ाई गई सभी कीमतें 01 जून से लागू हो चुकी हैं
- Camry Hybrid और Vellfire की कीमत जुलाई से बढ़ेगी
- Innova के एंट्री लेवल वेरियंट की कीमत 25-30 हजार तक बढ़ी है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापानी कंपनी Toyota (टोयोटा) ने भारतीय बाजार में मौजूद अपने सभी वाहनों के मॉडल की कीमत बढ़ा दी है। इसमें पॉपुलर एसयूवी Fortuner (फॉर्च्यूनर) और एमपीवी Innova Crysta (इनोवा क्रिस्टा) के अलावा Toyota Glanza (टोयोटा ग्लान्जा) और Yaris (यारिस) भी शामिल है। हाल ही में इस बात की घोषणा टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने की है। जिसके अनुसार इन मॉडल पर कंपनी ने 1 से 2 फीसद तक की बढ़ोतरी की है। ये कीमतें 1 जून 2020 से बढ़ाई गई हैं।
कंपनी अपने प्रीमियम वाहन Toyota Camry Hybrid (टोयोटा केमरी हाइब्रिड) और एमपीवी Vellfire (वेलफेयर) की कीमत जुलाई 2020 से बढ़ाएगी। फिलहाल हम जानते हैं कंपनी की भारत में सबसे अधिक लोकप्रिय एमपीवी Innova Crysta की नई कीमत के बारे में...
Toyota Fortuner का नया अवतार आया सामने, कंपनी ने किए ये बड़े बदलाव
कीमत
Toyota Innova Crysta की कीमत में इजाफे के बाद अब इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 15.66 लाख से 21.78 लाख रुपए हो गई है। जबकि इसके डीजल वेरिएंट की कीमत 16.44 लाख से 23.63 लाख रुपए के बीच हो गई है।
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा के एंट्री लेवल वेरियंट की कीमत 25-30 हजार रुपये बढ़ी है। डीजल ऑटोमैटिक GX वेरियंट के दाम में 61 हजार रुपए का इजाफा हुआ है। वहीं, अन्य वेरियंट्स की कीमत में करीब 44 हजार रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
Toyota Innova Crysta के सभी वेरिएंट की नई कीमत:-
वेरिएंट | पेट्रोल इंजन 7 सीटर कीमत | डीजल इंजन 7 सीटर कीमत | पेट्रोल इंजन/ 8 सीटर कीमत | डीजल इंजन/ |
G मैन्युअल | - | 16.44 लाख | - | 16.49 लाख |
G+ मैन्युअल | - | 17.09 लाख | - | 17.14 लाख |
GX मैन्युअल | 15.66 लाख | 17.47 लाख | 15.71 लाख | 17.52 लाख |
GX ऑटोमैटिक | 17.02 लाख | 18.78 लाख | 17.07 लाख | 18.83 लाख |
VX मैन्युअल | 19 लाख | 20.89 लाख | - | 20.94 लाख |
ZX मैन्युअल | - | 22.43 लाख | - | - |
ZX ऑटोमैटिक | 21.78 लाख | 23.63 लाख | - | - |