महिंद्रा स्कॉर्पियो की तस्वीरें मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से हुईं वायरल, सामने आईं कई डिटेल्स

Mahindra Scorpio 2022 Pictures leaked, many details revealed
महिंद्रा स्कॉर्पियो की तस्वीरें मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से हुईं वायरल, सामने आईं कई डिटेल्स
अपकमिंग एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो की तस्वीरें मैन्युफैक्चरिंग प्लांट से हुईं वायरल, सामने आईं कई डिटेल्स
हाईलाइट
  • नई स्कॉर्पियो पहले से काफी बड़ी होगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो का नया अवतार जल्द लॉन्च होगा। कंपनी ने हाल ही में 2022 Mahindra Scorpio का टीजर लॉन्च किया था। जिसमें इसकी हल्की सी झलकियां सामने आई थीं। इसमें एसूयवी का दमदार लुक देखने को मिला था। वहीं अब इस एसयूवी की तस्वीरें लीक हो गई हैं, जो कि मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की बताई जा रही हैं। 

आपको बता दें कि, 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। कंपनी ने टीजर में नई स्कॉर्पियो को "बिग डैडी ऑफ एसयूवी" टैग लाइन दी है। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काफी बड़ी होगी। फिलहाल जानते हैं लीक तस्वीरों से सामने आई डिटेल्स के बारे में...

लीक तस्वीरों से खुलासा
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो की लीक हुई तस्वीरों में एक व्हाइल कलर की एसयूवी नजर आ रही है। इसमें स्लेट ग्रिल का उपयोग किया गया है। इसमें फॉग लैंप के साथ सी-आकार के एलईडी डीआरएल और कई अन्य चीजों को जोड़ा गया है। इसमें डबल-बैरल हेडलाइट भी नजर आ रही है, जो क्रोम अंडरलाइनिंग द्वारा फ्लैंक किया गया है।

इसमें इसमें सी-पिलर से उठने वाली थोड़ी सी क्रोम बेल्टलाइन भी देखी जा सकती है। बात करें पिछले हिस्से की तो यहां फिर से डिजाइन किए गए साइड-हिंगेड टेलगेट को देखा जा सकता है। नीचे की ओर पिछले बम्पर में आउटगोइंग मॉडल के विपरीत हैं। साथ ही बंपर के दोनों तरफ दो रिवर्स लाइट्स हैं और एक क्रोम स्ट्रिप दोनों को ब्रिज करती है। नए 18-इंच के व्हील देखने को मिलेंगे

हालांकि लीक हुई तस्वीर में पुराना लोगो नजर आ रहा है, जो कि फ्रंट हिस्से पर देखा गया है। वहीं पिछले हिस्से में कोई लोगो नहीं लगा है, यहां खाली जगह देखने को मिली। जबकि टीजर में नया लोगो नजर आ रहा है, जो कि एक्सयूवी 700 में देखने को मिला था। हालांकि माना जा रहा है कि लीक तस्वीरों में नजर आने वाली स्कॉर्पियो पूरी तरह से तैयार नहीं है। 

इंजन और कीमत 
नई स्कॉर्पियो में 2.2L 4-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया जा सकता है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिल सकता है। बात करें कीमत की तो इसे 12 लाख की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा जा सकता है, जो कि 18 लाख (एक्स-शोरूम) तक जा सकती है।

Created On :   14 May 2022 10:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story