Salt-powered e- scooters: पेट्रोल की टेंशन खत्म करने आ गया नमक से चलने वाला स्कूटर, सिर्फ 15 मिनट में होगा चार्ज!

- नए स्कूटर सोडियम-आयन बैटरी से चलते हैं
- 15 मिनट में 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं
- इनकी कीमत 400 से 600 डॉलर के करीब है
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और महंगे पेट्रोल से निजात दिलाने में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की अहम भूमिका है। ऐसे में दुनियाभर की कंपनियां अपने एक से बढ़कर ईवी बाजार में उतार रही हैं। इनमें टू- व्हीलर से लेकर लग्जरी कार, बस, टैक्सी, रिक्शा आदि शामिल हैं। लेकिन, चीनी बाजार में अब एक ऐसा स्कूटर आ गया है, जो नमक से चलता है। यह बात चौकाने वाली है, लेकिन चीन की सड़कों पर आपको इलेक्ट्रिक स्कूटर दौड़ते मिल जाएंगे।
दरअसल, ऐसे स्कूटर समुद्री नमक से बनी सोडियम-आयन बैटरी से चलते हैं। खास बात यह कि, सॉल्ट- पावर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर सिर्फ 15 मिनट में ही 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाते हैं। वहीं इनकी कीमत भी 400 से 600 डॉलर के करीब है।
चीन की सड़कों पर नमक से चलने वाले स्कूटर
ईस्ट चाइना के हांग्जो में समुद्री नमक से बनी सोडियम-आयन बैटरी से चलने वाले ऐसे स्कूटरों को लोग यूज में ले रहे हैं। इन स्कूटरों का उपयोग रोजमर्रा के कार्यों में खूब कर रहे हैं। चीन की एक बड़ी कंपनी CALT और याडिया (YADEA) मिलकर इस तकनीक को तेजी से फैलाने का काम कर रहे हैं।
यहां बता दें कि, आम तौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स में लेड-एसिड या लिथियम-आयन सेल का उपयोग किया जाता है। लेकिन, सॉल्ट- पावर्ड वाले ये स्कूटर समुद्री नमक से निकाले गए सोडियम-आयन बैटरी से चलते हैं।
हांग्जो में पेश किए नए मॉडल
हाल ही में याडिया ने हांग्जो में सोडियम इलेक्ट्रिक व्हीकल कांफ्रेंस के दौरान सोडियम-आयन पैक से लैस चार मॉडलों की प्रीसेल शुरू की। इनमें Yadea Q1 सोडियम-आयन की कीमत 3,299 युआन (450 USD), Yadea DE3 सोडियम-आयन की कीमत 3,499 युआन (480 USD), Yadea G30 लाइट सोडियम-आयन की कीमत 3,699 युआन (500 USD) और Guanneng Q50 सोडियम-आयन की कीमत 4,299 युआन (590 USD) है।
Yadea के अनुसार, ये सभी मॉडल Yuji सोडियम बैटरी से लैस हैं, जो अपने नेगेटिव इलेक्ट्रोड के लिए हार्ड कार्बन मटीरियल का उपयोग करता है। बैटरी सेल में 145 Wh/kg से ज्यादा ऊर्जा डैंसिटी है और इसे सामान्य तापमान पर 1,500 बार चार्ज और डिस्चार्ज किया जा सकता है, जो नियमित उपयोग के साथ पांच साल तक चलता है।
Created On :   5 Jun 2025 3:08 PM IST