एंट्री-लेवल बाइक: TVS Sport ES Plus नए कलर ऑप्शन के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

TVS Sport ES Plus नए कलर ऑप्शन के साथ हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
  • दो नए कलर स्कीम के साथ बाजार में उतारा गया है
  • इस ES वेरिएंट और ELS वेरिएंट के बीच रखा गया है
  • भारत में एक्स-शोरूम कीमत 60,881 रुपए रखी गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की प्रमुख दो और तीन पहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस (TVS) ने अपनी एंट्री-लेवल बाइक स्पोर्ट (Sport) का नया वेरिएंट ईएस प्लस (ES Plus) लॉन्च कर दिया है। इसे दो नए कलर स्कीम के साथ बाजार में उतारा गया है। साथ ही इसमें नए ग्राफिक्स भी हैं, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं। इस नए वेरिएंट को बेस ES वेरिएंट और टॉप-एंड ELS वेरिएंट के बीच रखा गया है। TVS Sport ES Plus में कुछ नए फीचर्स को भी शामिल किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

TVS Sport ES Plus की कीमत और कलर ऑप्शन

इस बाइक को कंपनी ने भारत में 60,881 रुपए की एक्स-शोरूम किफायती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बाइक में दोनों तरफ ड्रम ब्रेक हैं, लेकिन फ्रंट डिस्क का ऑप्शन मिलता है। TVS Sport ES Plus वेरिएंट में दो नए कलर- ब्लैक नियॉन और ग्रे रेड शामिल किए गए हैं। इसी के साथ अब यह बाइक कुल 10 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

TVS Sport ES Plus के फीचर्स

नई कलर स्कीम में टैंक, फ्रंट फेंडर, हेडलाइट काउल, साइड बॉडी पैनल और रिम डेकल्स पर अपडेटेड ग्राफिक्स भी दिए गए हैं। इसके अलावा, इस नए वेरिएंट में USB चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है, जिससे राइडर अपने मोबाइल और दूसरे डिवाइस को चार्ज कर सकते हैं। इसमें स्पीडोमीटर, फ्यूल गेज, इकोनॉमीट्री और टेल-टेल लाइट के साथ एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है।

इंजन और पावर

इस बाइक में 109.7cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 8.19PS की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। इसकी टॉप स्पीड 90kmph है। इसका वजन भी 112 किलोग्राम है।

इनसे होगा मुकाबला

टीवीएस स्पोर्ट ईएस प्लस (TVS Sport ES Plus) का मुकाबला अपने सेगमेंट में हीरो एचएफ 100 (Hero HF 100), बजाज प्लेटिना 110 (Bajaj Platina 110) और होंडा सीडी 110 ड्रीम (Honda CD 110 Dream) जैसी पॉपुलर बाइक्स के साथ होगा।

Created On :   1 May 2025 2:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story