इस बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस किरण खेर,पति अनुपम ने कहा- हमेशा से हैं फाइटर

By - Bhaskar Hindi |1 April 2021 4:33 AM GMT
इस बड़ी बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस किरण खेर,पति अनुपम ने कहा- हमेशा से हैं फाइटर
डिजिटल डेस्क,मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद किरण खेर के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। एक्ट्रेस इन दिनों ब्लड कैंसर से जूझ रही है और उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। इस बात की जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने दी है। अरुण सूद के बाद किरण के पति अनुपम खेर और बेटे सिकंदर खेर ने भी इस बात को कन्फर्म किया है। अनुपम खेर ने अपनी पत्नी किरण को लेकर सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि, हम इस बात से खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई है।
कांग्रेस ने किरण पर साधा था निशाना
- 31 मार्च 2021 को सांसद किरण खेर की गैरमौजूदगी में कांग्रेस ने निशाना साधा था।
- कांग्रेस के सवालों का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने जवाब दिया था।
- अरुण सूद ने जवाब देते हुए बताया कि, किरण खेर ब्लड कैंसर से जूझ रही है। ये बात सुनकर सभी हैरान रह गए।
- भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि, "किरण खेर पिछले साल 11 नवंबर को अपने चंडीगढ़ वाले घर पर चोटिल हो गई थीं, जिसमें पता लगा कि उनका बायां हाथ टूट गया, जिसके बाद उन्होंने पीजीआईएमईआर में अपनी मेडिकल जांच कराई थी। रिपोर्ट आई तो पता लगा कि, उन्हें मल्टीपल मायलोमा है। ये बीमारी उनके बायें हाथ और दाएं कंधे में फैल चुकी है। इसके ट्रीटमेंट के लिए उन्हें 4 दिसंबर को मुंबई जाना पड़ा।"
अनुपम खेर का ट्वीट
- किरण खेर के पति और एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर एक बयान जारी करते हुए लिखा कि,""अफवाहें लोगों को परेशान ना करें इसलिए मैं और सिकंदर सभी को बताना चाहते हैं कि, किरण मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित पाई गई हैं, जो कि एक तरह का ब्लड कैंसर है। वह फिलहाल अपना इलाज करवा रही हैं और हमें पता है कि, वो इससे पहले से ज्यादा ताकतवर होकर बाहर निकलेंगी।""
- अनुपम आगे लिखते हैं कि, ""हम इस बात से खुश हैं कि उनकी देखरेख बढ़िया डॉक्टर्स की टीम कर रही है। वह हमेशा से फाइटर रही हैं और हमेशा डटकर चीजों का सामना करती आई है। वह सभी को प्यार देती हैं इसीलिए उनके इतने चाहनेवाले है। तो उन्हें अपना प्यार देते रहिए, उनके लिए दुआ करिए और उन्हें अपने जहन में हमेशा रखिए।""
— Anupam Kher (@AnupamPKher) April 1, 2021
Created On :   1 April 2021 9:55 AM GMT
Next Story