फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भूमि के डायलॉग को लेकर चल रहे विवाद पर बोले मुदस्सर अजीज

फिल्म 'पति पत्नी और वो' में भूमि के डायलॉग को लेकर चल रहे विवाद पर बोले मुदस्सर अजीज

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। निर्देशक मुदस्सर अजीज की आगामी कॉमेडी फिल्म पति पत्नी और वो लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। हालांकि सुर्खियों के साथ ही इस फिल्म को कई विवादों का सामना भी करना पड़ रहा है। फिलहाल फिल्म में भूमि पेडनेकर के एक संवाद को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया है। जिसको लेकर खुद फिल्म के निर्देशक सामने आए हैं।

दरअसल कुछ दिनों पहले ही फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया गया है। जिसके एक सीन में कार्तिक आर्यन द्वारा भूमि पेडनेकर से उनकी हॉबीज पूछने पर वे कहती हैं कि, "जी हमें सेक्स बहुत पसंद है।" इस सीन और संवाद के दौरान कार्तिक हंसते हुए नजर आते हैं। वहीं इस डायलॉग को लेकर ही सोशल मीडिया पर बवाल शुरू हो गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार कई दर्शकों ने भी इसे एक फनी सीन माना और खूब ठहाके लगाए। जबकि कुछ लोगों ने यह कहते हुए आपत्ति भी जताया है कि यह वयस्क हास्य है और परिवार के साथ बैठकर देखने लायक नहीं है। आपको बता दें कि इससे पहले कार्तिक आर्यन के एक डायलॉग को लेकर भी विवाद हो गया था। 

फिल्म का प्रचार करते हुए अजीज ने मीडिया को बताया कि आपको इतनी दिक्कत क्यों है। जब कोई महिला कहती है कि उसे सेक्स पसंद है? यह वयस्क हास्य क्यों है? जब एक पुरुष कहता है कि उसे सेक्स पसंद है तो इसमें कोई परेशानी नहीं है, लेकिन यही जब एक महिला कहती है तो सबको दिक्कत होती है। एक महिला को सेक्स क्यों नहीं पसंद हो सकता है? क्या यह उसे चरित्रहीन बनाता है? सेक्स पुरुषों की ही तरह महिलाओं के लिए भी आनंददायक है।

पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे हैं। यह साल 1978 में इसी नाम से आई बी.आर.चोपड़ा की हिट फिल्म की रीमेक है। यह फिल्म 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

Created On :   30 Nov 2019 2:00 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story