इस फिल्म में गौरी ने डिजाइन किया था शाहरुख का लुक

इस फिल्म में गौरी ने डिजाइन किया था शाहरुख का लुक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान एक फेमस इंटीरियर डिजाइनर हैं। उनके डिजाइन्स को बहुत पसंद किया जाता है। इंटीरियर डिजाइनर होने के साथ गौरी खान फैशन डिजाइनर भी रह चुकी हैं। उन्होंने फिल्म बाजीगर में शाहरुख के लिए ड्रेस डिजाइन की थी। इस बात का खुलासा ​खुद गौरी खान ने सोशल मीडिया पर किया था। 

फिल्म बाजीगर के फेमस सॉन्ग ये "ये काली-काली आंखें" के लिए शाहरुख खान का लुक गौरी ने डिजाइन किया था। गौरी ने इस गाने से जुड़ी एक फोटो शेयर कर ट्वीट किया कि "विश्वास नहीं होता कि मैंने 90 के दशक में इस लुक को डिजाइन किया था। वो हैंड प्रिंटेड जीन्स, लेगवार्मर टी, बुलेट बेल्ट और रेड शर्ट। हैंड प्रिंटेड जीन्स मेरी पसंद हुआ करती थीं।"


तस्वीर में शाहरुख प्रिंटेड जीन्स के साथ लाल रंग की लूज शर्ट में नजर आए थे। बता दें इस गाने में काजोल ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी थी। 1993 में आई फेमस फिल्म "बाजीगर" का यह गाना "ये काली-काली आंखें" अनु मलिक ने कम्पोज किया था। गाने को काफी पसंद किया गया था।

Created On :   13 Sep 2019 6:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story