अपनी नई फिल्म के लिए 20 भारतीय कलाकरों की तलाश में प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Need 20 Indian Actors For Her Upcoming Film
अपनी नई फिल्म के लिए 20 भारतीय कलाकरों की तलाश में प्रियंका चोपड़ा
अपनी नई फिल्म के लिए 20 भारतीय कलाकरों की तलाश में प्रियंका चोपड़ा

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। हालही में अपना 37 वां जन्मदिन मनाने वाली ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एक कॉमेडी फिल्म बनाने वाली हैं। रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका और अमेरिकी अभिनेत्री मिंडी कैलिंग एक साथ मिलकर एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं। अब इस खबर पर यूनिवर्सल पिक्चर्स मुहर लग चुकी है। जिससे यह कंफर्म हो गया है कि दोनों साथ फिल्म का निर्माण करने वाली हैं। यह फिल्म भारत और अमेरिका दोनों जगह फिल्माई जाएगी। इस फिल्म में काम करने के लिए भारतीय कलाकरों का भी चयन किया जाएगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Under the Tuscan #teampixel : @nickjonas

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक वेडिंग फिल्म होगी, जिसमें अमेरिकी मेयोनीज के सा​थ भारतीय मसालों का तड़का होगा। इस फिल्म में प्रियंका कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसलिए तीन बड़ी कास्टिंग एजेंसी भी इसमें कार्यरत है। इन तीन एजेंसी का काम 20 भारतीय कलाकारों को ढूंढना है, जो फिल्म में अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे। इन 20 कलाकरों को देश के अलग-अलग कोने से लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि तमिल कलाकारों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। 

प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो प्रियंका जल्द ही सोनाली बोस की फिल्म स्काई इज पिंक में नजर आने वाली हैं। फिल्म् में उनके सा​थ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी होंगी। यह प्रियंका की बॉलीवुड में कमबैक फिल्म होगी। 

Created On :   21 July 2019 4:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story