अपकमिंग फिल्म: हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' का टीजर हुआ रिलीज, सोनम बाजवा संग रोमांस करते आएंगे नजर, इस दिन होगी रिलीज

- हर्षवर्धन राणे की 'एक दीवाने की दीवानियत' का टीजर हुआ रिलीज
- सोनम बाजवा संग रोमांस करते आएंगे नजर
- इस दिन होगी रिलीज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। सनम तेरी कसम फेम एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी अपकमिंग फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' को लेकर चर्चा में है। एक बार फिल्म हर्षवर्धन राणे एक लव स्टोरी लेकर आ रहे हैं जिसमें प्यार में जुनून और नफरत दोनों दिखाई गई है। एक दीवाने की दीवानियत का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में हर्षवर्धन के साथ सोनम बाजवा लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर फैंस को काफी पसंद आ रहा है फैंस सोनम बाजवा और हर्षवर्धन राणे को साथ देखने के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
कैसा है टीजर
टीजर की शुरुआत हर्षवर्धन राणे के डायलॉग से होती है- तेरे लिए मेरा प्यार, तेरा भी मोहताज नहीं। उनकी और सोनम की लव स्टोरी दिखाई गई है। जहां हर्षवर्धन प्यार में दीवाने नजर आ रहे हैं वहीं सोनम नफरत से भरी हुई है। वो हर्षवर्धन से बहुत नफरत करती हैं ये प्यार और नफरत की कहानी लोगों को काफी पसंद आने वाली है। इस टीजर को देखकर फैंस खुश हो गए हैं। उन्हें सनम तेरी कसम के इंदर की एक बार फिर याद आ गई है।
कब होगी रिलीज
एक दीवाने की दीवानियत के टीजर के साथ इसकी रिलीज डेट की भी अनाउंसमेंट कर दी गई है। सोनम बाजवा ने टीजर शेयर करते हुए लिखा- 'अब देखेगा ज़माना प्यार, दर्द और नफ़रत, अब देखेगा जमाना एक दीवाने की दीवानियत। इस दिवाली पर 21 अक्टूबर को आ रही है एक दीवाने की दीवानियत।'
Created On :   22 Aug 2025 2:57 PM IST