VIDEO VIRAL: बच्चों के साथ "निकयंका" ने खेली होली, जमकर की मस्ती

VIDEO VIRAL: बच्चों के साथ "निकयंका" ने खेली होली, जमकर की मस्ती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा ने होली के त्योहार पर खूब मस्ती की। उन्होंने अपने हबी निक जोनास के साथ जबरदस्त अंदाज में होली खेली। इस होली सेलिब्रेशन में निक और प्रियंका ने बच्चों के साथ भी जमकर होली खेली। होली पर उनके मस्ती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

वीडियो में निक और प्रियंका बच्चों के साथ होली खेलते नजर आ रहे हैं। सेलिब्रेशन के दौरान बच्चों ने पानी से भरी बाल्टी निकयंका के ऊपर फेंकी जिसके बाद निक और प्रियंका जोर-जोर से हंसने लगते हैं। दरअसल, निक को भारतीय त्योहार खूब भाता है और वो सभी त्योहारों को खूब इंज्वॉय करते हैं। उन्होंने प्रियंका से शादी भी भारतीय रिति रिवाजों से की। 

HOLI SPECIAL: जैकलीन और आसिम का मेरे अंगने में सॉन्ग रिलीज, एक्ट्रेस की खूबसूरती देख उड़ जाएंगे होश

बता दें कि निक और प्रियंका की शादी के बाद ये दूसरी होली थी। दोनों ने इस साल भी होली को खूब इंज्वॉय किया। निक और प्रियंका ने होली का दिन पुणे के फार्म हाउस पर बिताया। भारत में होली सेलिब्रेट करने के बाद निक और प्रियंका अब यूएस लौट गए हैं, लेकिन निक को ये होली सेलिब्रेशन हमेशा ही याद रहेगा। दरअसल, भारत में निक जोनस की ये पहली होली थी। निक ने बिल्कुल देसी रंग में रंगकर होली का जश्न मनाया।

REPLACE: फिल्म बधाई-2 से आयुष्मान गायब, राजकुमार को मिला मौका, एक्ट्रेस भी हुई रिप्लेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

And that"s how it"s done! #Holi2020 @nickjonas #HoliHell

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on

Created On :   11 March 2020 12:02 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story