एक बार फिर पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय

Superhit Film Aashiqui Fame Actor Rahul Roy Comeback In Bollywood
एक बार फिर पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय
एक बार फिर पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं 'आशिकी' फेम एक्टर राहुल रॉय

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। आप सभी को आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय तो याद होंगे। जो इस फिल्म के चलते महज 22 साल की उम्र में सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म की सफलता ने वह कहानी लिखी, जिसके बारे में उन्होंने खुद भी नहीं सोचा होगा। इस​ फिल्म के बाद राहुल ने और भी फिल्में की, लेकिन वे सभी आशिकी जैसी सफलता हासिल करने में नाकामयाब रहीं। जिसके चलते ये एक्टर इंडस्ट्री से धीरे धीरे गायब होने लगा। लेकिन फिल्म आशिकी की वजह से उनकी फैन फलोइंग आज भी जिंदा है। इसी फैन फलोइंग के चलते राहुल एक बार फिर बॉलीवुड में कमबैक करने वाले हैं। 

रिपोर्ट के अनुसार राहुल रॉय एक बार फिर पर्दे पर दस्तक देने वाले हैं। राहुल "तितली" (Titli) फिल्म के डायरेक्टर कनु बहल की फिल्म "आगरा" में नजर आएंगे। यह फिल्म परिवार के भीतर राजनीति और रिश्तों पर आधारित होगी। इस फिल्म को योडली फिल्म्स प्रोड्यूस करेगी। कहा जा रहा है कि आगरा फिल्म साल 2020 में रिलीज हो सकती है। 

एक इंटरव्यू में कनु बहल ने​ फिल्म के बारे में बात की। उन्होंने कहा​ कि "आगरा एक परिवार की कहानी है और भीड़ भरी दुनिया में जगह की खोज है। राहुल राय इस रोल के लिए एकदम परफेक्ट हैं। उन्होंने अपने किरदार की पेचीदगियों को अच्छे से समझा है।" इस फिल्म में राहुल रॉय के अवाला प्रियंका बोस, मोहित अग्रवाल, रुहानी शर्मा, विभा छिब्बर और सोनल झा भी होंगी। 

बता दें राहुल रॉय फिल्मों के अलावा बिग बॉस सीजन 1 में नजर आए थे और इसके विनर भी रहे थे। साल 2017 में उन्होंने बीजेपी ज्वाइन किया। उनका खुद का एक प्रोडक्शन हाउस भी है। लंबे समय से पर्दे से दूर राहुल रॉय के लुक्स में काफी बदलाव आ चुका है, जिसे देखकर आप धोखा खा जाएंगे। 

Created On :   21 July 2019 9:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story