Sona- Chandi Ka Bhav: सोना चांदी की कीमतों में मामूली तेजी आई, जानिए आज क्या हैं गोल्ड- सिल्वर के लेटेस्ट रेट

सोना चांदी की कीमतों में मामूली तेजी आई, जानिए आज क्या हैं गोल्ड- सिल्वर के लेटेस्ट रेट
22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,100 रुपए प्रति 10 ग्राम है 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम है चांदी की कीमत 1,17,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में लगातार उतार- चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हालांकि, आज (31 जुलाई 2025, गुरुवार) दोनों ही धातुओं की कीमत में कोई खास अंतर बीते दिनों के मुकाबले नहीं देखा गया है। यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की की कीमत में जहां महज 10 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की बढ़त देखने को मिली है। वहीं सफेद धातु यानि कि चांदी के रेट में करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 92,100 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। यदि आप गहने बनवाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार रेट जरूर चेक कर लें...

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,110 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,490 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,260 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,640 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

92,160 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

1,00,540 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो यह 1 लाख 15000 रुपए के पार बनी हुई है। आज सिल्वर के रेट में बीते दिन के मुकाबले करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी की कीमत 1,17,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

Created On :   31 July 2025 12:22 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story