Sona- Chandi Ka Bhav: दिवाली से पहले इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी 16 हजार रुपए तक टूटी, खरीदारी का सही समय?

दिवाली से पहले इस हफ्ते सस्ता हुआ सोना, चांदी 16 हजार रुपए तक टूटी, खरीदारी का सही समय?
गोल्ड के रेट में करीब 4,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की कमी आई है। वहीं सिल्वर के रेट में 16,850 रुपए तक की बड़ी गिरावट आई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार है, लेकिन इसके उलट वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में सोना- चांदी (Gold- Silver) कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। इस पूरे हफ्ते को देखा जाए तो दोनों ही धातुएं सस्ती हुई हैं। आज (31 अक्टूबर 2026, शनिवार) भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,38,850 रुपए से कम है। वहीं चांदी का भाव भी 1,79,450 रुपए प्रति किलोग्राम से नीचे है।

यदि सप्ताह की शुरुआत यानि कि सोमवार से आज के रेट की तुलना करें तो यलो मेटल कहे जाने वाले गोल्ड के रेट में करीब 4,130 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की कमी आई है। वहीं सफेद धातु कही जाने वाले सिल्वर के रेट में 16,850 रुपए तक की बड़ी गिरावट आई है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आज के लेटेस्ट रेट जान लीजिए।

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,38,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,27,261 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,38,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,27,111 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,42,860 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,30,947 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,38,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,27,111 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,38,730 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,27,161रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,38,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,27,111 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,38,830 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,27,261रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

1,38,730 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

1,27,161रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

चांदी की कीमत

बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें सप्ताह की शुरुआत यानि कि सोमवार के मुकाबले करीब 16,850 रुपए प्रति किलोग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 1,79,430 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

Created On :  

Tags

Next Story