Sona- Chandi Ka Bhav: गोल्ड का भाव आज भी गिरा, चांदी की चमक भी लगातार तीसरे दिन फीकी पड़ी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में इन दिनों लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। बात करें आज (8 जुलाई 2026, बुधवार) की दोनों ही धातुओं के दाम गिरे हैं और ऐसा लगातार तीसरे दिन हुआ है। आज यलो मेटल कहे जाने वाले सोने के दाम में करीब 2,240 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है। दूसरी ओर सफेद धातु कही जाने वाली चांदी में करीब 7,080 रुपए प्रति किलोग्राम की कमी आई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,31,661 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोना 1,43,630 रुपए प्रति 10 ग्राम से सस्ता हो गया है। ऐसे में यदि आप दोनों धातुओं में से किसी की भी खरीदारी करने का प्लान बना रहे हैं तो आपको लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,630 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,661 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,511 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,530 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,561 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,511 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,630 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,661 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,480 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,511 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,45,950 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,33,788 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,43,530 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,31,561 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत
बात करें चांदी की कीमत की तो इसमें 7,080 रुपए प्रति किलोग्राम तक की मामूली गिरावट देखने को मिली है। जिसके बाद आज अधिकांश शहरों में चांदी का भाव 2,23,980 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
Created On :   8 July 2026 12:19 PM IST











