बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 85 निफ्टी में 45 अंकों की तेजी 

Closing bell: Market closed with gains, Sensex up 85, Nifty up 45 points
बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 85 निफ्टी में 45 अंकों की तेजी 
क्लोजिंग बेल बढ़त के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 85 निफ्टी में 45 अंकों की तेजी 
हाईलाइट
  • निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18
  • 258 पर बंद हुआ
  • सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61
  • 235 पर बंद हुआ    

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (13 जनवरी 2022, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 85 अंक की तेजी लेकर 61,235 के स्तर पर बंद हुआ।      

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ 18,258 के स्तर पर बंद हुआ।  

आपके शहर में पेट्रोल- डीजल महंगा हुआ या सस्ता, यहां जानें

बता दें कि, सुबह बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 152 अंक की बढ़त के साथ 61,302 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 45 अंक की बढ़त के साथ 18,257 के स्तर पर खुला था।

जबकि बीते कारोबारी दिन बाजार मजबूती के साथ खुला था और बंद भी बढ़त के साथ ही हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 533 अंक की बढ़त के साथ 61,150 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 156 अंक की बढ़त के साथ 18,212 के स्तर पर बंद हुआ था।  

  

 

Created On :   13 Jan 2022 10:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story