कच्चे तेल में गिरावट के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 03 May 2023
कच्चे तेल में गिरावट के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
वाहन ईंधन कीमत कच्चे तेल में गिरावट के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, जानें आज कितनी चुकाना होगी कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के रेट में भी कोई फेरबदल नहीं हुआ
  • पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में आज (03 मई 2023, बुधवार) भी गिरावट जारी है। डब्लूटीआई क्रूड 0.20 फीसदी गिरकर 71.52 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, ब्रेंट क्रूड 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 75.19 डॉलर पर बिक रहा है। हालांकि, हमेशा की तरह कच्चे तेल में गिरावट पर देश की सरकारी कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने   वाहन ईंधन के रेट में पुरानी स्थिति पर बरकरार रखा है, जो करीब 9 माह से जस की तस बनी हुई है। आखिरी बार 22 मई 2022 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में संशोधन किया गया था, जब वित्त केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः 8 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं बात करें डीजल की तो दिल्ली में कीमत 89.62 रुपए प्रति लीटर है। आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 106.35 रुपए प्रति लीटर है, तो एक लीटर डीजल 94.27 रुपए में उपलब्ध होगा। 

इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल के लिए 106.03 रुपए चुकाना होंगे जबकि यहां डीजल 92.76 प्रति लीटर है। चैन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 102.63 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।   

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   3 May 2023 3:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story