पेट्रोल- डीजल की कीमतों ने आमजन की जेब पर फिर बढ़ाया भार, जानें लेटेस्ट रेट

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 08 October 2021
पेट्रोल- डीजल की कीमतों ने आमजन की जेब पर फिर बढ़ाया भार, जानें लेटेस्ट रेट
ईंधन कीमत पेट्रोल- डीजल की कीमतों ने आमजन की जेब पर फिर बढ़ाया भार, जानें लेटेस्ट रेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महंगाई का सबसे बड़ा कारण पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) यानी कि ईंधन माना जाता है। क्योंकि आवागमन में आने वाले खर्च के चलते रोजमर्रा की चीजों की कीमतें बढ़ जाती हैं। फिलहाल, सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर से आमजन की जेब का भार बढ़ाना शुरू कर दिया है। अगस्त माह में कच्चा तेल सस्ता होने पर 50 दिनों में महज 65 पैसे ईंधन सस्ता करने वाली इन कंपनियों ने क्रूड ऑयल में तेजी आने पर सिर्फ तीन दिनों में पेट्रोल करीब 90 पैसे और डीजल 1.05 रुपए तक महंगा कर दिया है।

आज (08 अक्टूबर, शुक्रवार) भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल के दाम में 30 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है। वहीं डीजल के भाव भी 35 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ा दिए हैं। बता दें कि, यह लगातार तीसरा दिन है जब ईंधन के दाम में क्रमश: 30 और 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। आइए जानते हैं, आज के दाम...

बिग फैशन फेस्टिवल के लिए मिंत्रा का अब तक का सबसे बड़ा ओपनिंग-डे

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 103.54 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 109.54 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 104.23 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 101.01 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।  

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 92.12 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 99.92 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 95.23 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 96.60 रुपए चुकाना होंगे।  

कश्मीरी अखरोट की पहली खेप बेंगलुरु रवाना

26 राज्यों में 100 के पार कीमत
आपको बता दें कि देश के 26 राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 100 रुपए के पार जा पहुंची हैं। इनमें मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, बिहार, कर्नाटक, मणिपुर, नागालैंड, छत्तीसगढ़, दिल्ली, नागालैंड, पुडुचेरी, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा आदि शामिल हैं।

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   8 Oct 2021 3:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story