लगातार छठवें दिन पेट्रोल- डीजल की कीमतों में स्थिरता, यहां जानें अपने शहर के दाम

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 11 September 2021
लगातार छठवें दिन पेट्रोल- डीजल की कीमतों में स्थिरता, यहां जानें अपने शहर के दाम
ईंधन कीमत लगातार छठवें दिन पेट्रोल- डीजल की कीमतों में स्थिरता, यहां जानें अपने शहर के दाम
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज भी स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल के दाम में नहीं हुआ कोई बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में एक माह से अधिक समय से कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसका मामूली सा लाभ आमजन को मिला है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने सितंबर माह में तीन से 4 बार 15 से 20 पैसे प्रति लीटर तक की कटौती ईंधन के दाम में की है। बात करें आज (11 सितंबर, शनिवार) की तो, भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में किसी तरह का फेरबदल नहीं किया है।

बता दें कि यह लगातार छठवां दिन है जब ईंधन के दाम स्थिर हैं। हालांकि बता दें कि, वर्तमान में देश के करीब 19 से अधिक राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपए के पार बनी हुई है। यही नहीं डीजल भी 100 रुपए के बेहद करीब हैं। जबकि कुछ शहरों में तो पेट्रोल 110 के पार और डीजल शतक लगा चुका है। फिलहाल आइए जानते हैं आज के दाम...

वित्त वर्ष 2022 में देश के सीएडी को 1 फीसदी से अधिक आर्थिक गतिविधियों में तेजी

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें 
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, आज देशभर में पेट्रोल- डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं...

महानगर    

पेट्रोल (प्रतिलीटर)    

डीजल (प्रतिलीटर)

दिल्ली         

101.34 रुपए

88.77 रुपए

मुंबई     

107.39 रुपए

96.33 रुपए

कोलकाता     

101.72 रुपए

91.84 रुपए

चेन्नई      

99.08 रुपए

93.38 रुपए

भोपाल

109.63 रुपए

97.43 रुपए

फ्यूचर रिटेल ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   11 Sep 2021 2:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story