आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े या घटे? यहां जानें

Fuel Price Update Today: Petrol diesel price on 25 September 2021
आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े या घटे? यहां जानें
ईंधन कीमत आज पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े या घटे? यहां जानें
हाईलाइट
  • डीजल के रेट आज स्थिर बने हुए हैं
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में इन दिनों तेजी बनी हुई है। ऐसे में एक बार फिर से पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने कल (24 सितंबर, शुक्रवार) डीजल के दाम में 20 से 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़रोतरी की थी। हालांकि बात करें पेट्रोल की तो लगातार 20वें दिन रेट स्थिर हैं।

आज (25 सितंबर, शनिवार) पेट्रोल- डीजल दोनों के ही भाव जस के तस बने हुए हैं। यानी कि देशभर में कल वाली पुरानी कीमतों पर ही ईंधन उपलब्ध होगा। देखा जाए तो आज भी देश के करीब 19 से अधिक राज्यों में एक लीटर पेट्रोल के लिए 100 रुपए से अधिक चुकाना पड़ रहे हैं। वहीं डीजल की कीमतें भी शतक के करीब बनी हुई हैं। फिलहाल, आइए जानते हैं आज के रेट...

विस्तारा 7 नवंबर से दिल्ली-पेरिस के बीच उड़ान सेवा करेगी संचालित 

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 107.26 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 101.62 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 98.96 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा। इसी तरह मप्र की राजधानी भोपाल में पेट्रोल 109.63 प्रति लीटर मिल रहा है।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 88.82 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 96.41 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 91.92 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 93.46 रुपए चुकाना होंगे। वहीं भोपाल में डीजल 97.64 रुपए प्रति लीटर है।

फ्रेशवर्क्‍स के आईपीओ ने इसके 500 कर्मचारियों को बनाया करोड़पति 

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं BPCL उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

 

Created On :   25 Sep 2021 3:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story