बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 577 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी तेजी

Opening bell: Sensex rises by 577 points, Nifty also rises
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 577 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी तेजी
ओपनिंग बेल बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 577 अंकों की बढ़त, निफ्टी में भी तेजी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (25 अक्टूबर, सोमवार) बढ़त के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही हरे निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 577 अंकों की तेजी के साथ 61,398 के स्तर पर खुला।   

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 8 अंकों की बढ़त के साथ 18,123.45 के स्तर पर खुला।  

एतिहासिक स्तर पर जा पहुंचे पेट्रोल- डीजल के दाम, जानें लेटेस्ट कीमत

आज बीएसई में शुरुआत में कुल 1,665 कंपनियों में व्यापार हुआ। इसमें से करीब 1,080 शेयर तेजी के साथ खुले वहीं 458 में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 127 कंपनियों के शेयर में कोई बदलाव नहीं हुआ। आज ICICI बैंक, ONGC, NTPC, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा, एक्सिस बैंक और हिंडाल्को के शेयर में तेजी देखी गई। 

बता दें कि, बीते सत्र (22 अक्टूबर, शुक्रवार) में बाजार बढ़त के साथ खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 230 अंकों की बढ़त के साथ 61 हजार के पार खुला था। वहीं निफ्टी भी 18,200 के स्तर पर खुला था।

मौद्रिक दंड: आरबीआई ने 2 भुगतान प्रणाली ऑपरेटरों पर जुर्माना लगाया

जबकि शाम को गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 101.88 अंकों की गिरावट के साथ 60,821.62 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 3.20 अंक की गिरावट के साथ 18,114.90 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :   25 Oct 2021 5:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story