खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी टूटा

Opening bell: Sensex slips more than 1000 points, Nifty also breaks
खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी टूटा
ओपनिंग बेल खुलते ही धड़ाम हुआ बाजार, सेंसेक्स 1000 अंक से ज्यादा फिसला, निफ्टी भी टूटा
हाईलाइट
  • निफ्टी 169 अंक की गिरावट के साथ 15
  • 998 पर खुला
  • सेंसेक्स 589 अंक की गिरावट के साथ 53
  • 499 पर खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (12 मई 2022, गुरुवार) भारी गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 589 अंक यानी कि 1.09 फीसदी टूटकर 53,499 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 169 अंक यानी कि 1.05 फीसदी की गिरावट के साथ 15,998 के स्तर पर खुला।

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (11 मई 2022, बुधवार) बाजार तेजी के साथ खुला था। हालांकि कुछ देर बाद ही दोनों सूचकांक लाल निशान पर आ गए ​थे। सेंसेक्स 150 अंक की तेजी के साथ 54,515 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 48 अंक की बढ़त के साथ 16,288 के स्तर पर खुला था।

जबकि शाम को बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 276.46 अंक की गिरावट के साथ 54,088.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 72.95 अंक की गिरावट के साथ 16167.10 पर बंद हुआ था।
 

Created On :   12 May 2022 4:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story