Fuel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

Fuel Price: आज फिर महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कितनी बढ़ी कीमत
हाईलाइट
  • डीजल के दाम 26 से 28 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए
  • पेट्रोल की कीमत में 34 से 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude oil) की कीमतों में तेजी का रुख है। ऐसे में देश में पेट्रोल- डीजल (Petrol-Diesel) के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने आज (10 जुलाई, शनिवार) एक बार फिर से दोनों ईंधन के भाव बढ़ा दिए हैं। पेट्रोल की कीमत में जहां 34 से 35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। वहीं डीजल के दाम भी 26 से 28 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए हैं। बता दें कि कल दोनों ईंधन के दाम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था। 

इससे पहले गुरुवार को पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे प्रति लीटर तक की वृद्धि की थी। वहीं डीजल के दाम में भी 9 पैसे प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। लगातार रुक- रुक कर हुई बढ़ोतरी के कारण पेट्रोल-डीजल के भाव ऐतिहासिक ऊंचाई पर हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के पार पहुंच चुका है, वहीं मुंबई में डीजल शतक से करीब 3 रुपए पीछे है। यही हाल रहा तो डीजल जल्द ही कई शहरों में 100 रुपए तक पहुंच जाएगा। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

Cryptocurrency Trading की सोच रहे हैं तो इन बातों का रखें ध्यान  

महानगर

पेट्रोल

डीजल

दिल्ली 

100.91 रुपए प्रति लीटर

89.88 रुपए प्रति लीटर

मुंबई

106.93 रुपए प्रति लीटर

97.46 रुपए प्रति लीटर

कोलकाता 

101.01 रुपए प्रति लीटर

92.97 रुपए प्रति लीटर

चैन्नई

101.67 रुपए प्रति लीटर

94.39 रुपए प्रति लीटर

कोविड काल में रिलायंस ने दिए 75 हजार नए रोजगार 

विधानसभा चुनाव के दौरान नहीं बढ़ाई गई थीं कीमतें
आपको बता दें कि रोजाना सरकारी तेल कंपनियां अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल- डीजल के दाम तय करती हैं। सरकार भी कई बार अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों का हवाला देकर बढ़ती कीमतों में हस्तक्षेप करने से मना कर चुकी है। लेकिन आपको बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद देश में ईंधन के दाम नहीं बढ़ाए गए थे।

26 फरवरी को पांच राज्यों में चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके एक दिन बाद डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली थी। लेकिन इसके बाद दो महीने से भी अधिक समय तक पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। बल्कि कच्चे तेल में तेजी के बावजूद देश में कीमतें कई बार घटाई गईं। वहीं चुनाव बीतने के बाद बीते 4 मई से अब तक रूक-रूक कर लगातार ईंधन की कीमतें बढ़ रही हैं।

Created On :   10 July 2021 3:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story