Fuel Price: आज मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए चुकाना होंगे 90.34 रुपए, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम

Fuel Price: आज मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए चुकाना होंगे 90.34 रुपए, जानें आपके शहर में क्या हैं दाम
हाईलाइट
  • आगामी दिनों में बढ़ सकती है कीमत
  • डीजल की कीमत भी है जस की तस
  • पेट्रोल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल (Crude oil) बाजार में इन दिनों सुस्ती छाई हुई है। जिसका असर घरेलू बाजार में भी नजर आ रहा है। यही कारण है कि लगातार 6 दिनों से भारतीय तेल विपणन कंपनियों (IOC, HPCL BPCL) ने पेट्रोल-डीजल (Petrol- diesel) की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं किया है। आज (सोमवार, 14 दिसंबर) भी तेल कंपनियों ने आमजन को राहत दी है। 

बता दें कि आखिरी बार 7 दिसंबर को पेट्रोल के दाम में 30-33 पैसे बढ़ोतरी की गई थी, वहीं डीजल 25-31 पैसे तक महंगा किया था। महानगरों में ईंधन की कीमत की बात की जाए तो दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चैन्नई में से सबसे अधिक महंगा ईंधन मुंबई में मिल रहा है। यहां आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 90.34 रुपए चुकाना होंगे। फिलहाल जानते हैं आज के दाम...

अक्टूबर के महीने में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक 3.6 प्रतिशत बढ़ा

पेट्रोल की कीमत
इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 83.71 रुपए प्रति लीटर है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90.34 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। बात करें कोलकाता की तो यहां एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 85.19 रुपए चुकाना होंगे। जबकि चैन्नई में पेट्रोल 86.51 रुपए प्रति लीटर में उपलब्ध होगा।

डीजल की कीमत
दिल्ली में डीजल की कीमत 73.87 रुपए प्रति लीटर हो गई है। वहीं मुंबई में डीजल 80.51 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। कोलकाता में आपको एक लीटर डीजल 77.44 रुपए में उपलब्ध होगा। जबकि चैन्नई में एक लीटर डीजल के लिए आपको 79.21 रुपए चुकाना होंगे।

रोजाना जोखिम झेल रहे किराना दुकान मालिकों के लिए जरूरी है बीमा कवर

ऐसे जानें अपने शहर में ईंधन की कीमत
पेट्रोल-डीजल की रोज की कीमतों की जानकारी आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के उपभोक्ता को RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। वहीं बीपीसीएल उपभोक्ता को RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेजना होगा, जबकि एचपीसीएल उपभोक्ता को HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजना होगा, जिसके बाद ईंधन की कीमत की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Created On :   14 Dec 2020 3:07 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story