Share market: सेंसेक्स 1,028 अंक चढ़ा, निफ्टी 8597 के पार बंद हुआ

Share market: सेंसेक्स 1,028 अंक चढ़ा, निफ्टी 8597 के पार बंद हुआ
हाईलाइट
  • सेंसेक्स 1
  • 028.17 अंक या 3.62% बढ़कर 29468.49 पर बंद
  • निफ्टी 316.65 अंक या 3.82% की तेजी के साथ 8597.75 पर बंद

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश के शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन आज मंगलवार को तेजी रही। सेंसेक्स 1,028.17 अंक या 3.62% बढ़कर 29468.49 पर और निफ्टी 316.65 अंक या 3.82% की तेजी के साथ 8597.75 पर बंद हुआ। लगभग 1495 शेयरों में तेजी, 767 शेयरों में गिरावट आई है और 150 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इन शेयरों में तेजी रही
बीपीसीएल, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईटीसी और गेल के शेयरों में तेजी के साथ कारोबार हुआ। जबकि इंडसइंड बैंक, आयशर मोटर्स, सिप्ला, ज़ी एंटरटेनमेंट और बजाज फिनसर्व में गिरावट देखने को मिली। वहीं सभी सेक्टोरल इंडेक्स तेजी के साथ बंद हुए। एनर्जी में 7 प्रतिशत की तेजी रही, एफएमसीजी, मेटल, आईटी और फार्मा भी बढ़त में बंद हुए। बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक क्रमशः 2.5 प्रतिशत और 3 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए।

रुपया 9 पैसे की बढ़त के साथ 75.52 के स्तर पर खुला
डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे मजबूत होकर 75.52 के स्तर पर खुला है। कल के कारोबार में रुपये में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। कल डॉलर के मुकाबले रुपया 72 पैसे कमजोर होकर 75.61 के स्तर पर बंद हुआ था।

गिरावट में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले सोमवार को शेयर बाजार गिरावट में बंद हुआ था। सेंसेक्स 1,375.27 अंक या 4.61% की गिरावट के साथ 28440.32 पर और निफ्टी 379.15 अंकों या 4.38% की गिरावट के साथ 8281.10 पर बंद हुआ था।

Created On :   31 March 2020 4:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story