Petrol- Diesel Price: रविवार को कितने बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, गाड़ी का टैंक फुल कराने से पहले जानें प्रमुख शहरों की कीमतें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी बरकरार है और फिलहाल क्रूड ऑयल के दाम 113 डॉलर के पार बने हुए हैं। ऐसे में कहा यह भी जा रहा है कि, देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की जा सकती है। क्यों कि सरकारी तेल कंपनियां (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) पेट्रोल-डीजल की कीमतें (Petrol- Diesel Price) क्रूड ऑयल के दाम को देखते हुए जारी करती हैं।
बात करें आज (1 नवंबर 2026, रविवार) की तो देश में पेट्रोल और डीजल दोनों के ही भाव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि, आखिरी बार पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपए और डीजल के दाम में 2.71 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया। वहीं अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते इनकी कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिलता है।आइए जानते हैं आज प्रमुख शहरों के लेटेस्ट रेट...
यह भी पढ़े -1 नवंबर से बदल जाएंगे कई नियम, LPG सिलेंडर से लेकर पेंशन, GST और बैंकिंग सेवाओं पर पड़ेगा असर
इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव
गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज तिरुवनंतपुरम में 1 लीटर पेट्रोल के लिए 115.49 रुपए व डीजल के लिए 104.40 रुपए चुकाना होंगे। वहीं गुड़गांव में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए में उपलब्ध होगा। इसी प्रकार चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपए और डीजल 103.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर हो गया है। लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, पटना में एक लीटर पेट्रोल 114.55 रुपए और डीजल 100.49 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Hyundai Creta 2027 की टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट, नए डिजाइन और दमदार हाइब्रिड इंजन के साथ होगी लॉन्च!
महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?
आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।
यह भी पढ़े -Maserati Grecale Facelift भारत में दमदार V6 इंजन के साथ हुई लॉन्च, शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.14 करोड़ रुपए
कच्चे तेल की कीमत
बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि, एक दिन पहले ब्रेंट क्रूड ऑयल 113.54 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। इससे पहले कच्चे तेल कीमत 111.88 डॉलर प्रति बैरल थी।
Created On :  
