Petrol- Diesel Price: कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच पेट्रोल- डीजल के नए रेट जारी, जानिए आज के लेटेस्ट दाम
आज (14 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 106.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में सरकारी तेल विपणन कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) ने आज (14 अक्टूबर 2026, बुधवार) के लिए पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए हैं। आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल पुराने दाम पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और स्थानीय करों के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम अलग-अलग हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए टंकी फुल कराने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज नोएडा में पेट्रोल 101.96 रुपए और डीजल 95.44 रुपए प्रति लीटर है। वहीं गुड़गांव में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जयपुर में एक लीटर पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए में उपलब्ध है। बैंगलोर में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर बेचा जा रहा है। भुवनेश्वर में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108.97 रुपए और डीजल की 100.68 रुपए है। चंडीगढ़ में भी पेट्रोल 105.93 रुपए और डीजल 95.82 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार हैदराबाद में भी पेट्रोल 116.15 रुपए और डीजल 104.23 रुपए प्रति प्रति लीटर है। जबकि, लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते सत्र के मुकाबले इसमें मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (14 अक्टूबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 106.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 105.49 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :   14 Oct 2026 12:02 PM IST

Tags

Next Story