Share Market Opening Bell: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 83 अंक उछला, निफ्टी 22670 के नीचे खुला

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैश्विक बाजारों के मिले-जुले संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन (14 अक्टूबर 2026, बुधवार) सपाट स्तर पर खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) हरे और एनएसई निफ्टी (Nifty) लाल निशान पर रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स सेंसेक्स 83 अंक यानि कि 0.11 प्रतिशत बढ़कर 73,117 के स्तर पर खुला।
वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 57.30 अंक यानि कि 0.25 प्रतिशत गिरकर 22664.70 के स्तर पर खुला।
Created On :   14 Oct 2026 10:38 AM IST
Next Story












