Petrol- Diesel Price: कच्चा तेल 90 डॉलर के पार, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर का ताजा रेट

कच्चा तेल 90 डॉलर के पार, फिर भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने शहर का ताजा रेट
आज (26 नवंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 90.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। ब्रेंट क्रूड का भाव बढ़कर 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। इसके बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने आज (26 नवंबर 2026, गुरुवार) के लिए ईंधन के नए रेट जारी कर दिए हैं।

तेल कंपनियों के अनुसार, आज भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें पहले की तरह ही बनी हुई हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में लगने वाले टैक्स और स्थानीय करों के कारण शहरों में इनके दाम अलग-अलग हैं। आज देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों में एक लीटर पेट्रोल और डीजल के दाम।

इन शहरों में हुआ मामूली बदलाव

गुड रिटर्न वेबसाइट पर दी गई ईंधन की कीमतों के अनुसार, आज गुरुग्राम में पेट्रोल 102.97 रुपए और डीजल 95.64 रुपए प्रति लीटर है। वहीं नोएडा में भी पेट्रोल 101.89 रुपए और डीजल 95.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बेंगलुरु में पेट्रोल 111.68 रुपए और डीजल 99.56 रुपए प्रति लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 113.19 रुपए और डीजल 98.25 रुपए प्रति लीटर है। इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल 101.86 रुपए और डीजल 95.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं पटना में पेट्रोल 113.37 रुपए और डीजल 99.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में एक लीटर पेट्रोल 108.97 रुपए और डीजल 100.68 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। चंडीगढ़ में पेट्रोल 101.54 रुपए और डीजल 89.47 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि, हैदराबाद में एक लीटर पेट्रोल 116.15 रुपए और डीजल 104.23 रुपए में उपलब्ध है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत?

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपए और डीजल 95.20 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.21 रुपए, तो एक लीटर डीजल 97.83 रुपए में उपलब्ध है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 113.47 रुपए में उपलब्ध है, जबकि यहां डीजल 99.82 प्रति लीटर है। चेन्नई में भी आपको एक लीटर पेट्रोल के लिए 107.87 रुपए चुकाना होंगे, वहीं यहां डीजल की कीमत 99.66 रुपए प्रति लीटर है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले बढ़त देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (26 नवंबर 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 90.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे एक दिन पहले कच्चे तेल कीमत 88.24 डॉलर प्रति बैरल थी।

Created On :  

Tags

Next Story