Sona- Chandi Ka Bhav: सोने की कीमत में 1,550 की बड़ी तेजी, चांदी भी 3,340 महंगी हुई, जानें प्रमुख शहरों में कितने पहुंचे भाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में आज (26 नवंबर 2026, गुरुवार) दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। सोने के भाव में एक ही दिन में करीब 1,550 रुपए प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी भी करीब 3,340 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। अगर आप शादी-ब्याह, किसी खास अवसर या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो खरीदारी से पहले अपने शहर का ताजा रेट जानना जरूरी है।
बता दें कि, सोने और चांदी की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। इसके अलावा अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स, बाजार और अन्य शुल्कों के कारण कीमतों में अंतर भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं देश के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने का भाव कितना है।
दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,17,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,23,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,17,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,23,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,17,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,21,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,10,968 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,23,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,17,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,23,310 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,17,300 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,23,460 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,17,450 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत
1,23,360 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)
1,17,350 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)
चांदी की कीमत में भी आई बढ़त
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गुरुवार को तेजी देखने को मिली है। चांदी का भाव एक ही दिन में करीब 3,340 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ गया है। इस बढ़ोतरी के बाद देश के ज्यादातर शहरों में चांदी की कीमत लगभग 1,47,110 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गई है।
नोट: ➤ ध्यान रखें कि ऊपर दिए गए सोने और चांदी के भाव सांकेतिक बाजार दरें हैं। अलग-अलग शहरों और ज्वेलर्स के यहां कीमतों में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसके अलावा गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज और टैक्स जुड़ने के बाद आपको अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।
Created On :  
