Share Market Opening Bell: गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 235 अंक टूटा, निफ्टी 25840 के नीचे

गिरावट के साथ हुई शेयर बाजार की शुरुआत, सेंसेक्स 235 अंक टूटा, निफ्टी 25840 के नीचे
आज सेंसेक्स 235.35 अंक की गिरावट के साथ 84093.24 पर खुला। वहीं निफ्टी 45.25 अंक गिरकर 25839.25 पर खुला।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (27 नवंबर 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स (Sensex) और एनएसई निफ्टी (Nifty) दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 235.35 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84093.24 के स्तर पर खुला।

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 45.25 अंक यानि कि 0.17% प्रतिशत गिरकर 25839.25 के स्तर पर खुला।

इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा तेजी और गिरावट

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 16 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर रहे। इनमें टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर 14 कंपनियों के शेयर हरे निशान पर रहे। इनमें टाइटन, टाटा स्टील, अडाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडिगो और ट्रेंट के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे।

प्री-ओपनिंग में बाजार में थी गिरावट

प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क सूचकांक गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 226 अंक यानि कि 0.27 प्रतिशत गिरकर 84,102 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स 45 अंक यानि कि 0.17 प्रतिशत गिरकर 25,839 पर कारोबार कर रहा था।

डॉलर के मुकाबले रुपए में मामूली गिरावट

शेयर बाजार के साथ ही शुक्रवार का दिन भारतीय रुपया के लिए अच्छा नहीं रहा। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 92.53 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, ए​क दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 9 पैसे कमजोर होकर 92.53 प्रति डॉलर पर खुला और शाम को यह 92.45 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीते दिन मजबूती के साथ बंद हुआ था बाजार

आपको बता दें कि, बीते कारोबारी ​दिन (26 नवंबर 2026, गुरुवार) शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला था। इस दौरान सेंसेक्स 41.68 अंक यानी 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 83979.96 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 4 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत गिरकर 25815.25 के स्तर पर खुला था।

जबकि, शाम को बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। इस दौरान सेंसेक्स 390.31 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की तेजी के साथ 84,328.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 65.25 अंक यानि कि 0.25% प्रतिशत बढ़कर 25,884.50 के स्तर पर बंद हुआ था।

Created On :  

Tags

Next Story